लोकसभा चुनाव :तमिलनाडु में तंबारम स्टेशन से चार करोड़ कैश बरामद ,बीजेपी नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार 

0
65

न्यूज़ डेस्क 
तमिलनाडु में में भी चुनाव के पहले चरण में कई सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनावी प्रचार जोरों पर हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि सूबे के तंबारम स्टेशन से चार करोड़ कैश की बरामदगी राज्य पुलिस ने की है। इतनी बड़ी राशि की जप्ती के बाद राज्य में हलचल मच गई है। 

तमिलनाडु के चेन्नई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तांबरम रेलवे स्टेशन से बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया गया है। 6 बैग में चार करोड़ रुपये रखकर तीन लोग ले जा रहे थे, जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर कैश को जब्त कर लिया। हिरासत में लिए गए तीन लोगों में से एक बीजेपी सदस्य और एक निजी होटल का प्रबंधक सतीश, उसका भाई नवीन और एक ड्राइवर पेरुमल शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक, निजी होटल का मालिक सतीश ने थिरुनेलवेली से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी नैयिनार नागेंद्रन के लिए काम करने की बात कबूल की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। यह कैश कहा ले जाया जा रहा है। कहां इस्तेमाल करना है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

तमिलनाडु की 39 सीटों के लिए पहले चरण (19 अप्रैल) में तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरूम्बुदूर समेत अन्य जगहों पर पर वोटिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here