Homeदेशलोकसभा चुनाव : रुझान में बीजेपी आगे ,इंडिया दे रहा टक्कर !

लोकसभा चुनाव : रुझान में बीजेपी आगे ,इंडिया दे रहा टक्कर !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
किसकी सरकार बनेगी यह आज तय हो जाएगा। हालांकि मतगणना के शुरूआती दौर में एनडीए आगे चल रहा है जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भी बीजेपी को टक्कर देता दिख रहा है। शुरूआती  रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है।

यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं। बंगाल में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भजापा 17 और टीएमसी 18 सीटों पर आगे चल रही है।

चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडेय आगे चल रहे हैं।नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे।बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पवन सिंह पीछे हो गए हैं।

गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गई है।पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती आगे।बंदायू से सपा के आदित्य यादव आगे चल रहे हैं।हैदराबाद से भाजपा की माधवी लता पीछे चल रही हैं।

आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं।कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।कल्याण सीट से सीएम शिंदे के बेटे  श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।
केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।शुरुआती बढ़त के बाद बारामती सीट से सुप्रिया सुले पीछे हो गई हैं।डिब्रूगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल आगे चल रहे हैं।

गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं।आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे।भाजपा नेता मोदी, शिवराज, गडकरी, रूडी आगे चल रहे हैं।
 
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।कन्नौज,घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे चल रहा है। शिमला, सिरसा, वायनाड से भी INDIA गठबंधन आगे चल रहा है।

Latest articles

 टॉप 5 AI Apps जिनकी मदद से आप भी हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये

आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि कमाई...

60 ओवरों के बाद मिले नई गेंद, किसने की 45 साल पुराने नियम में बदलाव की मांग

टेस्ट क्रिकेट में 4 दशक से भी अधिक समय से नियम चला आ रहा...

गुजरात में बड़ा हादसा 8 की मौत, भरभराकर गिरा पुल,

गुजरात के वडोदरा ज़िले के पादरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो...

चूरू में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश

  राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र स्थित भानुदा गांव में बुधवार को दोपहर...

More like this

 टॉप 5 AI Apps जिनकी मदद से आप भी हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये

आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि कमाई...

60 ओवरों के बाद मिले नई गेंद, किसने की 45 साल पुराने नियम में बदलाव की मांग

टेस्ट क्रिकेट में 4 दशक से भी अधिक समय से नियम चला आ रहा...

गुजरात में बड़ा हादसा 8 की मौत, भरभराकर गिरा पुल,

गुजरात के वडोदरा ज़िले के पादरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो...