HomeदेशLok Sabha Election Result 2024: स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के 15...

Lok Sabha Election Result 2024: स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के 15 मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद, यूपी में 7 केंद्रीय मंत्री हारे

Published on

न्यूज डेस्क
देश की 18वीं लोकसभा के लिए 2024 में हुए चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी केन्द्र में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। इस बार के चुनाव में उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए ज्यादा बेहतर नहीं रहे। यहां पर विपक्षी इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन सपा-कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सात केन्द्रीय मंत्रियों को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा के केन्द्र में रही अमेठी सीट भी शामिल है।

इन सीटों पर केन्द्रीय मंत्रियों को मिली हार

  • अमेठी सीट: स्मृति ईरानी को अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 1.6 लाख वोटों से हार मिली।

    तिरुवनंतपुरम सीट: केरल की इस सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर से हार मिली। वह 16,077 से ज्यादा वोटों से हार गए।

  • खीरी सीट: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा। वह 34 से ज्यादा वोटों से हारे।
  • बांकुरा सीट: शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार पश्चिम बंगाल की इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों के अंतर से हारे।
  • खूंटी सीट: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा झारखंड की इस सीट से हार गए। उन्हें 1.4 लाख वोटों से हार मिली।
  • बाड़मेर सीट: कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को भी हार मिली है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।
  • नीलगिरी सीट: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को तमिलनाडु के नीलगिरी में डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से हार मिली।
  • कूचबिहार सीट: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को कूच बिहार सीट पर हार मिली। वह टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे।

    मुजफ्फरनगर सीट: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को इस सीट पर समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,000 से अधिक मतों से हार मिली।

  • बीदर सीट: केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा को बीदर में कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने हराया।
  • मोहनलालगंज सीट: आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आर.के. से हार गए।
  • चंदौली सीट: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को सपा के बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली। उन्हें 21,565 वोटों से शिकस्त मिली।

    भिवंडी लोकसभा सीट: महाराष्ट्र के भिवंडी में पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल को एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने हराया।

    जालना सीट: जालना में कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने बीजेपी नेता और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे को 109,958 वोटों के अंतर से हराया।

  • डिंडोरी सीट: एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार को 1,13,199 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

इसके अलावा 13 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों हार गए। इनमें दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अर्जुन मुंडा, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला शामिल हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...