Homeदेशसुशासन बाबू के राज में एक करोड़ कीमत की शराब बरामद ,उठे...

सुशासन बाबू के राज में एक करोड़ कीमत की शराब बरामद ,उठे कई सवाल

Published on

न्यूज़ डेस्क
गजब की राजनीति बिहार में चल रही है। अभी रविवार को ही सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर बड़ी -बड़ी बातें कह रहे थे और ऐलान कर रहे थे कि चाहे कुछ भी हो जाए बिहार में शराबबंदी पर से रोक नहीं हटाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शराब पीन छोड़ दिया है और घरों में खुशहाली लौटी है। महिलाओं की जीवन स्तर पहले से बेहतर हुआ है। उन्होंने एक सर्वे का भी हवाला दिया कि बिहार में शराबबंदी का लाभ दिख रहा है और इसे हटाया नहीं जा सकता।
             बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही शराबबंदी कानून को वापस नहीं लेने की घोषणा करते हुए इसके प्रभाव जानने के लिए एक सर्वेक्ष कराने का एलान किया है लेकिन दूसरी ओर शराब माफिया अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं।पटना के दीघा थाना से पुलिस और आबकारी विभाग ने एक करोड़ कीमत की शराब बरामद की है।
             प्रदेश में लगातार शराब बरामदगी के बाद यह सवाल भी उठाया जाता रहा है कि अगर शराबबंदी लागू है तो शराब की खेप प्रदेश के गांव तक कैसे पहुंच जा रही है।पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और गोदाम से करीब एक करोड़ रुपए कीमत की शराब बरामद की गई है। इस दौरान ट्रक और चार पिकअप वैन भी जब्त की गई है।पुलिस का मानना है कि नए साल को लेकर शराब जुटाई जा रही थी। सभी शराब पंजाब से लाई गई है।
          विपक्ष शराबबंदी कानून के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौत को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है। इस सर्वे के जरिए सरकार विपक्ष को जवाब देना चाह रही है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this