सुशांत सिंह राजपूत मामले की तरह दिशा सालियान मामले को भी CBI कर देगी रफा दफा!

0
3

बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर 2 सितंबर को दिशा सालियान का मामला मुंबई पुलिस से छीनकर सीबीआई को सौंप दिया गया। अदालत ने ऐसा क्यों किया यह सब कुछ अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान स्पष्ट रूप से बता दिया था की मुंबई पुलिस की जांच में क्या-क्या खामियां थी और वह किस दिशा में दिशा सालियान के मामले को ले जाना चाह रही थी। हालांकि सीबीआई में दिशा सालियान के मामले के हस्तांतरण के लगभग दो माह समाप्त होने आने के बावजूद CBI ने इस मामले में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के द्वारा बनाए गए आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती , परमवीर सिंह आदि आरोपियों को लेकर कोई भी कस्टोडियन इंक्वारी अभी तक नहीं की है और इस पर कुंडली मारे बैठी हुई है।यहां तक कि अब तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस मामले को टेक्निकल मामला बताने चुके हैं।इसे लेकर लोगों को यह संदेह होने लगा कि शायद आदित्य ठाकरे रिया चक्रवर्ती डिनो मारिया और परमवीर सिंह गैंग की पहुंच अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक या उससे भी ऊपर गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गई है, तभी शायद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन लोगों को बचाने के लिए ऐसे बयान देने लगे हैं। गौरतलब है कि तब यह बात भी राजनीतिक गलियारे में तेजी से गूंज रही थी कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी अब बीजेपी के साथ चली आएगी। आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, डिनो मारिया, परमवीर सिंह गैंग भी जोर-जोर से यह हवा फैलाने में लग गया कि दिशा सालियान मामले की जांच का भी सीबीआई वही हश्र कर देगा जो इसने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में किया है। यह गैंग दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा और Qvive नेटवर्क के एडिटर इन के आशुतोष पाठक के ऊपर भी अपने मनचाहे मीडिया के द्वारा कई तरह के आरोप लगा रहे थे। इस स्थिति में कई बार कई लोगों को जो दिल से दिशा सालियां और सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय चाहते हैं,उन्हें निराशा हाथ लगने लगी थी। ऐसे में Qvive पर दिए इंटरव्यू में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने यह खुलासा किया कि अब इस मामले में आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, डिनो मारिया, परमवीर सिंह समेत अन्य आरोपियों को देवेंद्र फडणवीस तो क्या अमित शाह और पीएम मोदी भी नहीं बचा पाएंगे और सीबीआई चाहकर भी इस मामले को रफा दफा नहीं कर पाएगी। उन्होंने एक पोस्टमार्टम का उदाहरण देते हुए बताया कि किस सिर्फ इस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की विसंगतियां के आधार पर ही ये आरोपी दोष सिद्ध हो जाएंगे और दिशा सालियान को न्याय मिल जाएगा,यद्यपि उनके पास कई ऐसे अन्य सबूत भी मौजूद हैं जो दिशा सालियान को न्याय दिलाने के रास्ते में CBI को रोड़ा नहीं बनने देगा।

दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से जुड़ी मुख्य विसंगतियाँ और सवाल निम्नलिखित हैं:

पोस्टमार्टम की तारीख और देरी: दिशा सालियान के पिता और उनके वकील नीलेश ओझा ने दावा किया है कि दिशा सालियान की मौत 8-9 जून 2020 को हुई थी, जबकि उनका पोस्टमार्टम कथित तौर पर 11 जून 2020 को किया गया। इस देरी को लेकर और इस बात पर सवाल उठाए गए हैं कि मौत के तुरंत बाद ऑटोप्सी क्यों नहीं हुई।

चोटों और गिरने के पैटर्न में अंतर: रिपोर्ट में सामने के दांत टूटने और चेहरे व सिर पर गंभीर चोटों का जिक्र है। अदालत और विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है कि 14वीं मंजिल से गिरने की थ्योरी और शरीर पर दर्ज चोटों का पैटर्न आपस में मेल नहीं खाता है।

शव की स्थिति और कपड़े: रिपोर्ट और शुरुआती बयानों में शव की स्थिति और कपड़ों को लेकर भी स्पष्टता की कमी पाई गई है। कुछ दावों में शव के नग्नावस्था (naked) में मिलने की बात कही गई है, जो पहले के बयानों से विपरीत है।

केमिकल एनालाइजर की रिपोर्ट: बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान यह उल्लेख किया था कि जांच के दौरान जप्त वस्तुओं पर खून की मात्रा काफी कम पाई गई थी, जो कई संदेह पैदा करती है।

शव सौंपने की प्रक्रिया: दिशा के पिता सतीश सालियान ने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी सहमति या सही पहचान के बिना उनके नाम पर शव किसी और को सौंपा गया था।

दो बार पोस्टमार्टम: दिशा सालियान के मामले में दो बार पोस्टमार्टम होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन दिशा सालियां के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने Qvive पर दिए अपने इंटरव्यू के दौरान इस बात के दस्तावेजी सबूत दिखाते हुए और इसमें से एक पोस्टमार्टम के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं कराए जाने का खुलासा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here