कानपुर के IIT गर्ल्स हॉस्टल क्षेत्र में दिखा तेंदुआ,वन विभाग ने बढ़ाई गस्त

0
209

कानपुर (बीरेंद्र कुमार): कानपुर में तेंदुए की चहलकदमी पिछले 1 महीने से लगातार जारी है। यहां हर तरफ लोगों में तेंदुए का दहशत बना हुआ है। न जाने तेंदुआ कब कहां प्रकट हो कर किसी को अपने चंगुल में ले ले। कुछ दिनों के बाद इस बार तेंदुआ को कानपुर के आईआईटी कैंपस में देखा गया है। यहां लगे सीसी टीवी में तेंदुए की चहल कदमी करती हुई तस्वीर कैद हुई है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए कैंपस में कई जगह लगे पिंजरे

पिछले कुछ दिनों से यह तेंदुआ गायब चल रहा था। इस वजह से वन विभाग की टीम थोड़ी सुस्त पड़ गई थी। लेकिन तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद अब वन विभाग की टीम काफी सक्रिय हो गई है। वन अधिकारियों के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए के रूट को चिन्हित करने में जुट गई है।वन विभाग की टीम को इस रूट में जगह जगह पर पिंजरा लगाने का आदेश दे दिया गया हैं ताकि तेंदुए को पिंजरे में कैद कर उसे किसी सुरक्षित वन में के जाकर छोड़ा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here