Homeदेशभोपाल में क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत,...

भोपाल में क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन,5 लोग अस्पताल में भर्ती

Published on

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार रात क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत में लोग घर छोड़कर सडकों पर आ गए। सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर इकट्ठा हो गए।

पीड़ितों को पहुंचाया गया अस्पताल

मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कम से कम चार-पांच लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भोपाल के ईदगाह इलाके में स्थित मदर इंडिया कॉलोनी की है। हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर ने बताया कि टैंक से क्लोरीन गैस निकलने से लोग घबरा गए और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

पानी में क्लोरीन अधिक होने से हुई समस्या

उन्होंने कहा, “पानी में क्लोरीन अधिक होने के कारण समस्या हुई, हालांकि स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने पानी में क्लोरीन के स्तर को कम करना शुरू कर दिया है। टैंक से पानी ओवरफ्लो हो गया और इससे लोगों को खुजली और सांस लेने में समस्या महसूस हुई। चार-पांच लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

1984 में हुए गैस रिसाव के कारण हुई थी कई लोगों की मौत

इस घटना ने जनता में दहशत पैदा कर दी, क्योंकि राज्य की राजधानी के लोगों ने 1984 में भी यही स्थिति देखी थी, जब हानिकारक गैस के रिसाव ने कई लोगों की जान ले ली थी और हजारों लोग कई बीमारियों से ग्रस्त हुए थे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this