Homeदेशलॉरेंस बिश्नोई को सरकार का मिल रहा संरक्षण! केंद्र सरकार पर भड़के...

लॉरेंस बिश्नोई को सरकार का मिल रहा संरक्षण! केंद्र सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Published on

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सरकार का संरक्षण मिल रहा है।केजरीवाल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह दिल्ली में कहर बरपा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई खुद साबरमती जेल में बंद है, जो बीजेपी शासित राज्य है। वह वहां की जेल से दिल्ली में जबरन वसूली रैकेट चला रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र भी किया। केजरीवाल ने कहा कि इनसे दिल्ली संभल नहीं रही है। दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2019 के बाद जब अमित शाह गृह मंत्री बने, उस समय से दिल्ली की हालत बद से बदतर होती चली गई है। अपराध को रोकने में वे असमर्थ दिख रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेंअक्सर हत्या की घटनाएं घट रही है। लोगों को रंगदारी के लिए कॉल आ रहा है।खुलेआम गैंगवॉरबको लेकर गोलीबारी हो रही है।केजरीवाल ने कहा कि जो हमने फिल्मों में देखा वो आज दिल्ली में हो रहा है। किडनैपिंग, महिलाओं का अपहरण, दुष्कर्म सब दिल्ली में रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने में नाकाम है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this