HomeदेशFREE में Aadhaarअपडेट करने का आखरी मौका!इस तारीख तक घर बैठे बदलें...

FREE में Aadhaarअपडेट करने का आखरी मौका!इस तारीख तक घर बैठे बदलें डिटेल्स,

Published on

अगर आपको भी आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करनी है, तो यह काम करने का सुनहरा मौका है।यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को 14 जून 2025 तक आधार अपडेट की सुविधा ऑनलाइन और बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराई है।यह पहल पहली बार पिछले साल शुरू की गई थी, जिसके तहत सामान्य रूप से लगने वाला ₹50 का शुल्क हटाया गया है और आपको किसी नामांकन केंद्र पर जाने की जरूरत भी नहीं है।लेकिन ध्यान रखें, यह सुविधा सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।

UIDAI के आधार नामांकन और अपडेट नियम, 2016 के अनुसार, हर आधार धारक को हर 10 साल में एक बार अपना पहचान पत्र (PoI) और पता प्रमाण (PoA) अपडेट कराना जरूरी है।जानकारी अपडेट रखने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खाता खोलने और KYC प्रक्रिया पूरी करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

निःशुल्क अपडेट सुविधा केवल कुछ सीमित व्यक्तिगत जानकारियों के लिए ही उपलब्ध है।आप अपने आधार कार्ड मामूली सुधार कर सकते हैं, जिनमें

नाम
जन्मतिथि (निर्धारित सीमा के अंतर्गत)
पता
लिंग
भाषा प्राथमिकताएं शामिल है।
हालांकि आपके बायोमेट्रिक अपडेट्स जिनमें फिंगरप्रिंट्स, आइरिस स्कैन या फोटोग्राफ जैसी चीजें आपक आधार एनरोलमेंट सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से जा कर ही करवा सकते हैं।

ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं.
अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें।
वेबसाइट के दाईं ओर ऊपर “Document Update” विकल्प पर क्लिक करें.
अब मांगे गए दस्तावेज – पहचान प्रमाण (PoI) और पता प्रमाण (PoA) – अपलोड करें. यह दस्तावेज JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में हो सकते हैं और इनकी साइज 2MB से अधिक नहीं होनी चाहिए.
दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें.
सबमिट करने के बाद आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...