Homeदेशचुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के बचाव में आगे आए Lalu yadav,...

चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के बचाव में आगे आए Lalu yadav, बोले- ‘कांग्रेस कमजोर नहीं है, 17 दिसंबर को होगी INDIA की अगली बैठक’

Published on

विकास कुमार
पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेताओं का मनोबल गिर गया था,लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आगे आकर कांग्रेस का बचाव किया है। लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस कमजोर नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को विपक्षी इंडिया गठबंधन की अगली बैठक होगी।

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे में केवल एक तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी है,जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस सरकार की विदाई हो गई है। ऐसे में झटपट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक बुला ली थी,लेकिन ममता बनर्जी,नीतीश कुमार,हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद मजबूरी में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की बैठक टाल दी,लेकिन अब लालू यादव ने खुलासा किया है कि ये बैठक अब 17 दिसंबर को होगी। अब कांग्रेस आलाकमान को क्षेत्रीय दलों के नेताओं को काफी तरजीह देनी होगी।

वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कांग्रेस की करारी हार के बाद विपक्षी गठबंधन का मनोबल कायम रखने की कोशिश की है,क्योंकि नतीजों से उत्साहित बीजेपी के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में लालू यादव जैसे तेजतर्रार नेता ही विपक्षी गठबंधन की रणनीति को नई धार दे सकते हैं।

Latest articles

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

More like this