RJD सुप्रीमो Lalu Yadav ने की चुनाव पर भविष्यवाणी, कहा- ‘मोदी का खेला खत्म होने वाला है, पांचों राज्यों में विपक्ष की जीत होगी’

0
251

विकास कुमार
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव ने भविष्यवाणी की है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि पांचों राज्यों में विपक्ष की जीत होगी। लालू प्रसाद ने कहा कि सभी राज्यों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेल देश से खत्म होने वाला है। लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की भी तारीफ की है।

वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि टनल से मजदूर निकालने का क्रेडिट पीएम नरेंद्र मोदी को नहीं जाता है,क्योंकि इसमें देश और विदेश के एक्सपर्ट लगे हुए थे। लालू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हमारी ही नकल कर नियुक्ति पत्र बांट रही है।

पांच राज्यों के चुनाव को लेकर लालू यादव की भविष्यवाणी में कितना दम है ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here