विकास कुमार
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुर के कुंआ कविता वाले विवाद पर लालू प्रसाद यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। लालू यादव ने मनोज झा का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। लालू यादव ने कहा कि मनोज झा विद्वान आदमी हैं.,उन्होंने कोई ठाकुर के खिलाफ नहीं बोला है,इससे किसी समाज का अपमान नहीं हुआ है।
वहीं राजद ने राज्यसभा सांसद मनोज झा को वाई श्रेणी की सिक्योरिटी प्रदान करने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी हैं इस चिट्ठी में मनोज झा के जान पर खतरा बताया गया है।
वहीं इस विवाद पर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने भी बयान दिया है। पीके ने कहा कि आरजेडी नेता ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में विद्वेष और ध्रुवीकरण बना रहे। प्रशांत किशोर ने कहा कि ये कैसे संभव है कि उनका मंत्री बयान दे रहा है और तेजस्वी यादव को पता नहीं है। पीके ने भी माना कि इस बयान से समाज में विद्वेष बढ़ेगा और मूल मुद्दे से लोगों का ध्यान हट जाएगा।
समाज में बंटवारे की राजनीति से परहेज करना चाहिए क्योंकि नेता तो वोट बटोर कर चले जाएंगे लेकिन आम जनता आपस में लड़ती रह जाती है। आज के दौर में किसी ठाकुर किसी पंडित का राज नहीं रह गया है। ऐसे में मनोज झा की कविता की कोई प्रासंगिकता नहीं रह गई है।

