लालू यादव ने ‘आंख निकालने’ की दी चेतावनी,आरजेडी सुप्रीमो बोले बीजेपी घबराहट में है

0
86

 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष की ताबड़तोड़ रैली शुरू हो गयी है।बिहार की 40 संसदीय सीटों पर घमासान होने वाला है।आरजेडी ने भी अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक दी है।वहीं मंगलवार को पीएम मोदी की होने वाली रैली से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है।उन्होंने बीजेपी पर संविधान बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है।

घबराहट में बोल रही बीजेपी

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला है।एक समाचार एजेंसी से बातचीत के क्रम में आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि ये बीजेपी वाले काफी घबराहट में हैं और घबराहट में ही ये 400 पार की बात कर रहे हैं।ये मानकर बैठे हैं कि ये हार रहे हैं। बीजेपी के नेता खुलकर बोल रहे हैं कि हम संविधान को बदलेंगे

आंख निकाल लेने की दी चेतावनी

लालू यादव ने कहा कि ये बाबा साहेब का बनाया हुआ संविधान है। जो संविधान को बदलने की कोशिश करेंगा,देश की गरीब, पिछड़ी और दलित जनता उनका आंख निकाल लेगी। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।ये तानाशाही लाना चाहते हैं।संविधान को बदलना मतलब है की ये लोकतंत्र को बदलना चाहते हैं।लालू यादव ने कहा कि इन्हें बहुमत नहीं आएगा।लालू यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से जुड़े प्रकरण का याद दिलाते हुए आरक्षण समीक्षा की चर्चा की और चेतावनी दी।

तेजस्वी यादव बोले

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोला और संविधान बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है।तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी को हमारी बहुत चिंता हो रही है। बीजेपी मुद्दे की बात नहीं करती और उनके बड़े नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैं।पीएम मोदी चुप हैं,इसका मतलब है कि उनकी इसमें सहमति है।हर खुले मंच से ये लोग यह बोल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here