जानिए पाकिस्तान में कार्यवाहक पीएम की दौर में कौन -कौन शामिल हैं ?

0
258


न्यूज़ डेस्क 
पाकिस्तान की संसद 9 अगस्त की आधी रात को भंग कर दिया गया था। संसद के भंग होने साथ ही अब चुनाव की तैयारी भी चल रही है। पाकिस्तान की संसद को देश के संविधान के आर्टिकल 58 के तहत भंग किया गया। चूंकि संसद को समय से पहले भंग कर दिया गया इसलिए अगले चुनाव कराने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा। ऐसे में पाकिस्तान में वर्तमान में पीएम न होने की वजह से कार्यवाहक पीएम चुना जाएगा, जो अगले पीएम के चुने जाने तक देश की सत्ता की बागडोर संभालेगा।             
  कार्यवाहक पीएम चुने जाने की एक तय समय सीमा होती है। आज, 12 अगस्त को यह समय सीमा खत्म हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान का कार्यवाहक पीएम चुने जाने के लिए आज आखिरी दिन है। संसद के भंग होने और शहबाज़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही देश के लिए कार्यवाहक पीएम के नाम पर चर्चा शुरू हो गई थी और आज उसके नाम की घोषणा हो सकती है। शहबाज़ ने भी आज इस बात की पुष्टि कर दी है कि आज ही देश के कार्यवाहक पीएम का नाम तय हो जाएगा और उसकी घोषणा भी।
                     पाकिस्तान का कार्यवाहक पीएम बनने की रेस में सबसे आगे जलील अब्बास जिलानी है। इससे पहले जलील पूर्व विदेश सचिव रह चुके है। साथ ही जलील भारत में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के उच्चायुक्त और अमेरिका और यूरोपीय संघ में पाकिस्तानी राजदूत रहते हुए भी काम कर चुके है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी दौर में शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस दौर में दो और उम्मीदवार हैं। खबर मिल रही है कि अगर शाहबाज शरीफ कार्यवाहक प्रधानमंत्री किसी भी वजह से नहीं बनते हैं तो अपने किसी और नेता को सामने ला सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here