जानिए द्विपक्षीय बातचीत के बाद पीएम मोदी और बाइडेन ने क्या कुछ कहा?

0
120

न्यूज़ डेस्क 

द्विपक्षीय बातचीत के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाज़े खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की ज़रूरत है। एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी।
               जो बाइडेन ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका हर संभव प्रयास में सहयोग कर रहे, दोनों देशों के बीच तेजी से आर्थिक संबंध बढ़ रहे है। यह साझेदारी दुनिया में सबसे अधिक परिणामी साझेदारी में से एक है जो इतिहास में किसी भी समय में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है। यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि नए कॉन्सुलेट खोले जाएंगे और भारतीय छात्रों को ज्यादा वीजा भी दिए जाएंगे।
                 इस ज्वाइंट पीसी में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत और अमेरिका के संबंधों के इतिहास में एक विशेष संबंध रखता है। आज की हमारी चर्चा और हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय से हमारा कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में एक नया अध्याय जुड़ा है। एक नई दिशा और नई उर्जा मिली है
        पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर भरोसेमंद सप्लाई चेन तैयार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह संबंध व्यापार और लेनदेन से भी कहीं आगे है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा कि रूस और यूक्रेन विवाद को भारत ने हमेशा से शांति के साथ हल करने की बात कही है। हम रूस और यूक्रेन के बीच संकट में शांति के पक्षधर हैं।
                  पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत-अमरीका की व्यापार की निवेश साझेदारी दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हमने निर्णय लिया है कि व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को समाप्त कर नई शुरुआत की जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, स्पेस, क्वांटम और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाकर हम एक मजबूत और फ्यूचरिस्टिक साझेदारी कर रहे हैं।
         व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- मैं सम्मानित हूं कि लगभग 15 साल वर्षों में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका भारत गणराज्य के लिए एक आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आपका व्हाइट हाउस में स्वागत है।”
       जो बाइडेन ने कहा, “प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है। हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि ‘हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी जिम्मेदारी है।”
                                  अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि कानून के तहत समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक बहुलवाद, हमारे लोगों की विविधता यह मूल्य सिद्धांत दृढ हैं और विकसित हुए हैं। आपके सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है। अब से दशकों बाद, लोग पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दिशा को मोड़ दिया।
                अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले भावपूर्ण स्वागत पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले राष्ट्रपति बाइडेन के मित्रतापूर्ण स्वागत और उनके संबोधन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस गया हूं। यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं।
                 पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारतीय समुदाय के लोग अपने टैलेंट से अमेरिका में भारत की शान बढ़ा रहे हैं। आप सब हमारे संबंधों की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह से एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है। ये सम्मान अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है।
                भारत और अमेरिका की दोस्ती पर पीएम मोदी ने कहा कि पोस्ट कोविड काल में विश्व व्यवस्था एक नया आकार ले रहा है। इस कालखंड में भारत और अमेरिका की दोस्ती पूरी दुनिया की ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। दोनों देश वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
               इससे पहले पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। एयरपोर्ट पर भी उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ शिरकत की। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा दिए गए प्राइवेट डिनर में शामिल होने व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तीनों ने साथ में फोटो खिंचवाई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here