Homeदेशखड़गे का बीजेपी पर हमला : चंदा के लिए जांच एजेंसियों का...

खड़गे का बीजेपी पर हमला : चंदा के लिए जांच एजेंसियों का किया दुरूपयोग ,बीजेपी जारी करे श्वेत पत्र 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जैसे -जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं कांग्रेस का हमला बीजेपी पर बढ़ता ही जा रहा है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर जोड़दार हमला किया और चंदे को लेकर बीजेपी को घेरा। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार पर चंदा हासिल करने के लिए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी  को अपने वित्तीय लेन-देन पर ‘श्वेत पत्र’ लाना चाहिए।       

खड़गे ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ क्या अधिक चंदा पाने के लिए यह ब्लैकमेल, रंगदारी, लूट और जबरदस्ती थी ? ताजा जांच से पता चलता है कि ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग के छापों के बाद 15 और कंपनियों ने बीजेपी को चंदा दिया, जिससे कुल मिलाकर 45 कंपनियों ने बीजेपी को लगभग 400 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।’’

उन्होंने कहा कि खबरों के मुताबिक, चार ‘शेल’ कंपनियों ने भी बीजेपी को पैसे दिए।खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘‘तानाशाह मोदी सरकार’’ ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जबकि वह केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके पैसे निकालती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘बीजेपी ने अपने लूट के खजाने को भरने के लिए असंवैधानिक और अवैध चुनावी बांड का इस्तेमाल किया और अपने चंदे की लूट को 10 गुना बढ़ाने के लिए चुनावी ट्रस्ट में भी हेरफेर किया है।’’

उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी को ‘‘लोकतंत्र की जननी’’ की चिंता है तो उसे स्वतंत्र जांच के माध्यम से अपने वित्तीय लेन-देन पर श्वेत पत्र लाना चाहिए।’’

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this