Homeदेशजानिए महाराष्ट्र के नेताओं के साथ खड़गे और राहुल गाँधी की बैठक...

जानिए महाराष्ट्र के नेताओं के साथ खड़गे और राहुल गाँधी की बैठक में क्या हुआ ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 
आज मंगलवार को दिल्ली में महाराष्ट्र के नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी की अहम् बैठक हुई। माना जा रहा है कि एनसीपी में टूट और महाराष्ट में अगले चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। शरद पवार की पार्टी में टूट के बाद इस बैठक को काफी अहम् माना जा रहा है। बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने बैठक की तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया है कि ‘‘बीजेपी ने अपनी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी इस राजनीतिक जालसाज़ी का बराबर जवाब देगी। महाराष्ट्र की जनता बीजेपी द्वारा किए जनादेश पर लगातार हमलों का कड़ा राजनीतिक उत्तर देगी। ”   
 उन्होंने कहा कि हमारे नेता और कार्यकर्ता, महाराष्ट्र की जनता को उसकी अपनी सरकार वापस दिलाएंगे। हम महाराष्ट्र की जनता के मन में अपनी जगह हमेशा से बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र और कांग्रेस के गौरवशाली रिश्ते को हम और मजबूत करेंगे।      
       बता दें कि आज की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पार्टी के राज्य प्रभारी एचके पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। 
                कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ है।  यहां पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई। महाराष्ट्र में हमारा ध्यान कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और लोगों की आवाज उठाने पर केंद्रित है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां की सत्ता पर बैठी जनविरोधी सरकार की हार हो। ”
             बैठक के बाद कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होगी क्योंकि हमारी मौजदूगी बड़े पैमाने पर है। इसे आज लोगों ने भी मान लिया है। वहीं पार्टी के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा हुई।  

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...