केजरीवाल ने कहा शराब घोटाला झूठी और घटिया राजनीति है

0
116


न्यूज़ डेस्क 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  कहा कि आप एक ईमानदार  पार्टी है और वे आप को ख़त्म करना चाहते हैं। सीबीआई  ने आबकारी नीति मामले में उनसे करीब 56 सवाल पूछे और उन्होंने सभी का जवाब दिया। ये पूछताछ 9 घंटे तक चली।  उन्होंने कहा कि पूरा कथित शराब घोटाला झूठी और घटिया राजनीति है। 
                उन्होंने रविवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि आबकारी नीति का पूरा मामला झूठा है। उनके पास कोई सबूत नहीं है कि आप गलत है। यह गंदी राजनीति का नतीजा है।” सीबीआई अधिकारियों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने मुझसे दोस्ताना और सौहार्दपूर्ण तरीके से सवाल पूछे। मैंने उनके द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया।”
               उन्होंने कहा, “सीबीआई ने आबकारी नीति के संबंध में लगभग 56 प्रश्न पूछे, जिसमें यह भी शामिल था कि नीति कब और क्यों शुरू की गई थी।” अधिकारियों ने कहा कि आप प्रमुख अपनी आधिकारिक काली एसयूवी में सुबह करीब 11 बजे भारी सुरक्षा वाले एजेंसी मुख्यालय पहुंचे।
              केजरीवाल को सीबीआई के समन के खिलाफ आप ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। आप नेता मनीष सिसोदिया को इस मामले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here