Homeदेशकेजरीवाल को गिरफ़्तारी का भय ,कहा ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी पूंजी 

केजरीवाल को गिरफ़्तारी का भय ,कहा ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी पूंजी 

Published on

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

न्यूज़ डेस्क
 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को अब गिरफ्तारी का भय सताने लगा है। उन्होंने कहा है कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी उनकी ईमानदारी है लेकिन बीजेपी उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है। ये लोग झूठे आरोप लगाकर, झूठा समन भेज कर मुझे बदनाम करना चाहते हैं।

 3 जनवरी को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था। सीएम ने कहा कि वकीलों ने मुझे बताया कि ईडी ने जो समन मुझे भेजे हैं वे गैरकानूनी है। यह समन क्यों गैरकानूनी है, मैंने विस्तार से इसका जवाब ईडी को भेजा है। लेकिन उन्होंने मेरी एक भी बात का जवाब नहीं दिया। इसका मतलब यह है कि उनके पास मेरी बातों का जवाब नहीं है, और वे भी मानते हैं कि यह समन गैरकानूनी है।

सीएम ने कहा कि क्या मुझे एक गैरकानूनी नोटिस का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा यदि कानूनी रूप से सही समन आएगा तो मैं उसका पालन करूंगा। सीएम ने कहा कि इनका मकसद जांच करना तो है ही नहीं। इनका मकसद तो मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है।

उन्होंने कहा कि इस जांच को शुरू हुए 2 साल हो गए लेकिन अब ठीक लोकसभा चुनाव से पहले मुझे समन भेजा है। इनका मकसद पूछताछ करना नहीं है, इनका मकसद पूछताछ के बहाने मुझे बुलाकर गिरफ्तार करना है ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं।

 दिल्ली सीएम ने कहा, दिल्ली शराब घोटाला — पिछले 2 साल में यह शब्द आपने कई बार सुना होगा। पिछले 2 साल में जांच एजेंसी कई बार छापेमारी और कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अभी तक एक पैसे का हेर फेर नहीं मिला, कहीं से एक पैसा बरामद नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार वास्तव में हुआ है तो इतने करोड़ों रुपए गए कहां। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है, अगर होता तो पैसा भी मिलता।उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी मामले में इन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल में रखा हुआ है, किसी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर इसलिए जेल में नहीं हैं क्योंकि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार किया है, बल्कि वे इसलिए जेल में हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया।

सीएम का कहना है कि आज हम बीजेपी का मुकाबला इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि हमने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी चल रहा है वह बहुत खतरनाक है। लोकतंत्र के लिए वह बहुत गलत है। हमें मिलकर इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा तन, मन, धन देश के लिए है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...