Homeदेशके सी वेणुगोपाल बने संसदीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष 

के सी वेणुगोपाल बने संसदीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उनके नाम की घोषणा की है। बिड़ला ने लोकसभा के कई और समिति के अध्यक्षों ने नाम की भी घोषणा की है। 
 परंपरा के मुताबिक, संसदीय व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली समिति लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए बुलेटिन पार्ट -2 के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 के लिए केसी वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति का सभापति नियुक्त किया है। इस समिति में लोकसभा से 15 और राज्य सभा से 7 सांसद यानि कुल मिलाकर अध्यक्ष सहित 22 सांसद शामिल हैं।

केसी वेणुगोपाल के अलावा लोकसभा से टीआर बालू,निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल, जय प्रकाश, रवि शंकर प्रसाद, सीएम रमेश, मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी, प्रो. सौगत राय, अपराजिता सारंगी, डॉ. अमर सिंह, तेजस्वी सूर्या, अनुराग सिंह ठाकुर, बालाशौरी वल्लभनेनी और धर्मेन्द्र यादव समिति के सदस्य हैं।

वहीं राज्य सभा से अशोक चव्हाण, शक्तिसिंह गोहिल, डा. के. लक्ष्मण, प्रफुल्ल पटेल , सुखेंदु शेखर रॉय, तिरुचि के शिवा और सुधांशु त्रिवेदी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद शामिल हैं। आपको बता दें कि, संसदीय व्यवस्था में लोक लेखा समिति को सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समिति माना जाता है।

इस समिति का कार्यकाल 30 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगा। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने सदन से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी है। 

अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का अध्यक्ष गणेश सिंह, प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष संजय जायसवाल, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का अध्यक्ष बैजयंत पांडा को नियुक्त किया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते को अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this