क्या आप जानते है कि केसीआर की बेटी कविता ईडी के रडार पर क्यों है ?

0
234


न्यूज़ डेस्क 

दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया तो जेल पहुँच गए हैं लेकिन अब इसी मामले में तेलंगना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता ईडी के निशाने पर है। कविता दिल्ली पहुँच गई है। कल ईडी उनसे पूछताछ करेगी। कहा जा रहा है कि कविता का शराब घोटाले से कोई लेना देना नहीं है लेकिन उनके परिचय के कारोबारी अरुण रामचंद्रन जो अभी ईडी की गिरफ्त में हैं ,आप पार्टी को 100 करोड़ रुपये इसलिए दिए थे ताकि शराब नीति में बदलाव हो सके। रामचंद्रन भी शराब के कारोबार से ही जुड़े हैं। लेकिन सवाल है कि कविता पर नकेल क्यों ?       
जानकार कहते हैं कि कविता के बहाने मोदी सरकार केसीआर की राजनीति को कमजोर करना चाहती है। कविता पर नकेल कसकर केसीआर को फ़साने की बात की जा रही है ताकि तेलंगना की राजनीति में बीजेपी आगे बढे और केसीआर फिर विपक्षी एकता की बात न करे। बता दें कि जबसे केसीआर ने अपनी पार्टी का नाम बीआरएस रखा है ,दिल्ली में इसकी जिम्मेदारी कविता ही सम्हाल रही है। कविता ही सभी विपक्षी दलों से संपर्क भी साध रही है और इस प्रयास में उसे सफलता भी मिल रही है। अभी 17  पार्टियां कविता के संपर्क में है। यह कोई मामूली एकता नहीं है। मोदी सरकार की परेशानी का एक वजह यह भी है। कहा  जा रहा है कि कविता पर नकेल कसकर बीजेपी कविता के  विपक्षी एकता वाली मशीन को ध्वस्त करना चाहती है।        
 उधर , कविता आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर धरना देंगी। उनके साथ 17 विपक्षी दलों के नेता भी रहेंगे। हालांकि, पुलिस ने धरना देने की परमिशन नहीं दी है। इस पर कविता ने कहा- “परमिशन पहले दे दी गई थी। अब अचानक इसे रद्द कैसे किया जा सकता है। मैं इस बारे में पुलिस से बात करूंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि वे जंतर-मंतर पर धरना जरूर देंगी।   
  कविता ने कहा कि पिछले 27 सालों से महिला आरक्षण बिल के लिए संघर्ष चल रहा है। कितनी भी सरकारें बदलीं, उसे मंजूरी नहीं मिली। विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण होना चाहिए। हम इस विधेयक के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। भाजपा ने 2014 और 2019 के चुनाव में महिला आरक्षण बिल का वादा किया था, लेकिन अब इस पर बात नहीं कर रही है।
           दिल्ली शराब नीति केस में ईडी  ने कविता को 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।इस पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कविता ने कहा कि जहां चुनाव होता है, वहां मोदी से पहले प्रवर्तन निदेशालय पहुंच जाती है।
        कविता ने आगे कहा कि मैं जंतर-मंतर में धरना के बादईडी के सामने पेश होने के संबंध में अपनी टीम से सलाह-मशविरा करूंगी। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगी। इससे पहले 12 दिसंबर 2022 को कविता से सीबीआई  हैदराबाद में करीब 7 घंटे पूछताछ कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here