Homeदेशकर्नाटक सेक्स स्कैंडल : अधिकारी, पुलिसकर्मी, जिला पंचायत सदस्य का हुआ यौन...

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : अधिकारी, पुलिसकर्मी, जिला पंचायत सदस्य का हुआ यौन शोषण!

Published on

न्यूज़ डेस्क
कोई नहीं जानता राजनीति में कब क्या हो जाए। यह भी कोई नहीं जानता कि कब किसकी इज्जत दाव पर लग जाएगी और उस दाव में पूरा परिवार ही बदनाम हो जाएगा। राजनीति में हलाकि सेक्स स्कैंडल की कहानी सामने आती रही है लेकिन जिस तरह चुनाव के बीच में ही कर्नाटक के सबसे बड़े सियासी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की कहानी सामने आयी है वह शर्मसार करने वाली है।

पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते पर लगा शर्मनाक इल्जाम है। देवगौड़ा के पांच बेटे हैं, इनमे से एक है एचडी रेवन्ना और इनका बेटा है प्रज्वल रेवन्ना। प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने और उनके वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है।

3000 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दावा है कि इन वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं के साथ छेड़खानी और आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वीडियो में महिलाएं चिल्लाकर छोड़ देने की विनती कर रही थीं लेकिन वीडियो बनाने वाले पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहे लगभग 3000 आपत्तिजनक वीडियो में हर उम्र की महिलाएं शामिल हैं। इसमें अधिकारी, पुलिसकर्मी, जिला पंचायत सदस्य, नेत्री, मेड भी शामिल हैं। कई वीडियो में महिलाएं रो रो कर छोड़ देने की गुहार लगा रही हैं। कर्नाटक की महिला आयोग की मुखिया ने इसे देश का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया है।

कर्नाटक की महिला आयोग अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा ‘अश्लील वीडियो’ का मामला देश का सबसे बड़ा यौन उत्पीड़न स्कैंडल है। उन्होंने बताया कि कुछ वीडियो उन्होंने खुद देखें हैं, जिसमें से कुछ में खुद प्रज्वल वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। नागलक्ष्मी ने कहा कि कुछ वीडियो इतने भयावह हैं कि मैं उन्हें देखने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाई।

प्रज्वल के घर में मेड का काम करने वाली एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि प्रज्वल के घर में आते ही सब डर जाते थे। स्टोर रूम में किसी ना किसी बहाने से बुलाकर गंदी हरकत करते थे। मेड ने कहा कि जब मैंने इसकी शिकायत एचडी रेवन्ना से की तो उन्होंने भी मेरा यौन शोषण किया।

मेड का कहना है कि मेरे बाद प्रज्वल की नजर मेरी बेटी पर थी। अन्य लोगों से दबाव बनवाकर उसने मेरी बेटी से बात की और फिर वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद मैंने उनके यहां से नौकरी छोड़ने का फैसला किया। महिला का कहना है कि अब जब रेवन्ना के वीडियो वायरल हुए तो उसके अंदर हिम्मत आई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

हैरानी की बात है कि इलाके में वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल के समर्थकों की तरफ से ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि सारे वीडियो डीपफेक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जब शुरुआती जांच की तो पता चला कि वीडियो में प्रज्वल ही है। हालांकि इसकी जांच पूरी होती, हासन में मतदान के अगले ही दिन प्रज्वल सुबह फ्लाइट पकड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह जर्मनी में है।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...