अशुद्ध हूं’, ऐसा कहने वाले ‘शहजादों’ को जनता सबक सिखाएगी, भड़की कंगना रनौत

0
72

इस समय लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नेताओं की रैलियों और बयानवाजियों का दौर जारी है ।नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैंl बयानबाजी के इस दौरा नेता कब, किसे, क्या बोल देंगे कहना मुश्किल है।यहां तक की बयानबाजी को लेकर राहुल गांधी से लेकर पीएम मोदी तक को चुनाव आयोग का नोटिस मिल चुका है।बात अगर कंगना रनौत और कांग्रेस की हो तो कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत द्वारा मंडी में बिकने के भाव के बहाने कंगना रनौत पर ओछी टिप्पणी का मामला पहले काफी गरमा चुका है और अब एक बार फिर से कांग्रेस और कंगना रनौत के मामले चर्चा में है।।इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य ने कंगना पर टिप्पणी की तो कंगना ने भी मुद्दे को तुरत लपक लिया और जवाबी हमले शुरू कर दिए।

कांग्रेस उम्मीदवार को बताया शहजादों का गिरोह

मंडी संसदीय क्षेत्र के झाकरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने विक्रमादित्य को ‘रामपुर का शहजादा’ कहकर संबोधित किया।मंडी से बीजेपी उम्मीदवार ने बॉलीवुड से उनके जुड़ाव का सिंह द्वारा जिक्र करने पर आपत्ति भी जताई।

कंगना पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य का आक्षेप

गौरतलब है कि कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि मैं भगवान राम से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करता हूं।उन्होंने यह भी कहा था कि आशा करता हूं कि वह ‘देवभूमि’ हिमाचल से शुद्ध होकर बॉलीवुड वापसी करेंगी।ऐसा इसलिए क्योंकि वह मंडी से चुनाव हारने वालीं हैं।बीजेपी उम्मीदवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि वह हिमाचल के लोगों के बारे में कुछ नहीं जानती हैं।

कंगना रनौत ने किया पलटवार

रैली में कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता पर जोरदार हमला किया।उन्होंने कहा कि अब वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं… क्योंकि मैं बॉलीवुड में काम करके आई हूं।मुझे पहले जाकर खुद को शुद्ध करना चाहिए…यह कमेंट मुझे अच्छा नहीं लगा।बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि फिल्मों में काम करके ही उन्होंने अपने परिवार का साथ दिया। अपने भाई-बहनों को मैंने बॉलीवुड में काम करके ही पढ़ाया-लिखाया। यही नहीं एसिड अटैक शिकार बहन का इलाज कराया।उन्होंने कहा कि लोग भद्दे कमेंट करते हैं। जनता ऐसे लोगों को और हिमाचल की महिलाओं का अपमान करने वाले ‘शहजादों’ के गिरोह को सबक सिखाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here