कल्कि 2898 एडी ओटीटी पर होने जा रही है रिलीज, जाने कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

0
211

नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।लोगों को प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण का यह फिल्म बेहद पसंद आई है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघर में देखा है। इस फिल्म को लेकर लोगों में दीवानगी का यह आलम है की 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। महज 20 दिनों में ही इसने 969.40 करोड़ की कमाई कर ली थी। अगर आप इस फिल्म की सिनेमा घर में नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि अब जल्दी ही यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। कल्कि 2898 एडी की क्लिप पोस्ट करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा है कि इस युग का एपिक ब्लॉकबस्टर आ रहा है नेटफ्लिक्स पर हिंदी में।कल्कि 2898 एडी हिंदी में आ रही है 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर।

कल्कि 2898 एडी की कहानी के प्लॉट की बात करें तो यह कहानी भविष्य में कई सौ साल आगे की सोच पर लिखी गई है। यह फिल्म एक मेथेलॉजिकल साइंस फिक्शन फिल्म है।यह कहानी महाभारत काल को वर्तमान और भविष्य से जोड़ती है ।फिल्म की कहानी शुरू होती है दुनिया के सबसे पुराने शहर काशी से, जो अब दुनिया का आखरी शहर बचा है।इस शहर में भी बहुत ही समस्याएं हैं।

अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म 600 करोड़ की बजट से बनाया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है, वहीं प्रभास भैरव के किरदार में नजर आए हैं और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सुमति का किरदार निभा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा कमल हासन, स्वासता चटर्जी, दिशा पटानी,शबाना विनय कुमार और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here