रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत कंपनी के ‘फ्रीडम पैक’ (Freedom Pack) ऑफर्स के जरिए यूजर्स को 5 महीने तक का JioHome WiFi पूरी तरह से फ्री दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को जियो अपनी वाई-फाई सर्विस पांच महीने के लिए फ्री दे रहा है। अगर आप अपने घर, ऑफिस या दुकान के लिए एक किफयाती, तेज स्पीड वाले इंटरनेट के साथ भरपूर मनोरंजन चाहते हैं तो जियो का यह ऑफर आपके लिए काफी अच्छा है। कंपनी 8,888 रुपये वाले वाई-फाई प्लान के साथ 4 महीने के लिए फ्री और 10 हजार रुपये वाले प्लान के साथ पांच महीने के लिए प्लान फ्री पा सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं।
जियो के दो होम वाई-फाई प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा के साथ-साथ 1000 से अधिक टीवी चैनल्स और ढेरों प्रीमियम ओटीटी ऐप्स जैसे अमेजन प्राइम का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलता है। सबसे पहले बात करते हैं जियो के 8,888 वाले फ्रीडम पैक की, जो किफायती दाम में बेहतरीन इंटरनेट और एंटरटेनमेंट चाहने वालों के लिए बनाया गया है।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको कुल 16 महीने की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें 12 महीने के पैसे देने पर 4 महीने की अतिरिक्त सर्विस जियो की तरफ से बिलकुल फ्री दी जा रही है।
मतलब आप 12 महीने के रिचार्ज पर 16 महीने की सर्विस पा सकते हैं। इस पैक में यूज़र्स को 30 Mbps तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इसके साथ ही, फ्री वॉइस कॉलिंग और 1000 से ज्यादा ऑन-डिमांड टीवी चैनल्स भी दिए जाते हैं।
इसमें अमेजन प्राइम लाइट और जियो हॉटस्टार जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। अगर इसके मंथली खर्च का हिसाब लगाया जाए, तो यह पैक लगभग 555 रुपये प्रति महीने में पड़ता है, जो एक बेहद किफायती डील है।
वहीं, जिन यूजर्स को ज्यादा स्पीड और हैवी डाटा की जरूरत है। उनके लिए जियो का 10,000 रुपये वाला फ्रीडम पैक सबसे सही फैसला होगा। इस प्लान में आपको पूरे 15 महीने की वैलिडिटी दी जा रही है, जिसका मतलब है कि आपको सिर्फ 10 महीनों का चार्ज देना है और पूरे 5 महीने का JioHome WiFi बिल्कुल फ्री मिलेगा।
इस प्लान के तहत 100 Mbps की सुपरफास्ट स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा, फ्री कॉलिंग और 1000 से अधिक टीवी चैनल्स देखने को मिलते हैं। इस प्लान की प्रति माह कीमत 666 रुपये है, जो इतनी तेज स्पीड और एक्स्ट्रा फ्री महीनों के हिसाब से काफी फायदेमंद है।
मनोरंजन के लिहाज से भी ये दोनों ही प्लान किसी खजाने से कम नहीं हैं। इन दोनों प्लान्स के साथ ग्राहकों को Amazon Prime Lite (एक वर्ष के लिए), JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV WIN जैसे कई सारे प्रमुख OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
कुल मिलाकर, जियो का यह ऑफर ना सिर्फ इंटरनेट का खर्च कम करता है बल्कि आपको बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के लंबे समय तक नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट की सुविधा भी देता है।

