Homeदेशगीता में भी है जिहाद, कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का विवादित बयान,...

गीता में भी है जिहाद, कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का विवादित बयान, BJP ने साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली: पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गुरुवार को हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। पाटिल ने दावा किया कि जिहाद की अवधारणा केवल इस्लाम में ही नहीं बल्कि भगवत गीता और ईसाई धर्म में भी है। भाजपा ने शिवराज पाटिल की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया: शिवराज पाटिल

एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गीता में भी श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा, कहा यह जाता है कि इस्लाम में धर्म में जिहाद की बहुत बात की गई है। संसद में हम जिहाद को लेकर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि विचार को लेकर काम कर रहे हैं।

क्रिश्चियन में भी जिहाद: पाटिल

पाटिल ने आगे कहा, जिहाद की बात तब आ जाती है जब कि सारे मन के अंदर स्वच्छ विचार होने के बाद भी, उस प्रकार से काम करने की कोशिश करने के बाद भी कोई समझता नहीं है तो कहा जाता है कि शक्ति का उपयोग करना है। वह सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर ही नहीं बल्कि महाभारत के भी अंदर, जिसका भाग गीता है, उसमें भी श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। यह बात केवल कुरान शरीफ या गीता में है ऐसा नहीं है। बल्कि क्रिश्चियन ने भी लिखा है।

उन्होंने आगे कहा, अगर सबकुछ समझाने के बाद भी वे समझ नहीं रहे हैं और हथियार लेकर आ रहे हैं तो आप भागकर नहीं जा सकते। आप उसको जिहाद भी नहीं कह सकते हैं और उसको गलत बात भी नहीं कह सकते हैं। ये तो होना ही नहीं चाहिए। हथियार लेकर समझाने की बात नहीं होनी चाहिए।

वोट बैंक के लिए हिंदुओं के प्रति घृणा फैला रहे पाटिल: भाजपा

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पाटिल के बयान पर कहा, गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद कांग्रेस के शिवराज पाटिल भी वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं के प्रति घृणा दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। कांग्रेस हिंदू को भगवा आतंकवाद के साथ जोड़ती है, राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा, जनेऊधारी राहुल गांधी भी हिंदुत्व को लेकर कह चुके हैं कि हिंदू संगठनों से कम खतरनाक तो लश्कर-ए-तैयबा है।

 

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...