झारखंड: एडमिट कार्ड में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का हंगामा

0
130

राचीं (बीरेंद्र कुमार): रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज के स्नातक के छात्रों ने मूल्यांकन शीट और एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय में धरना और प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था की 2019-22 सेमेस्टर 6 के 45-50 विद्यार्थियों के मूल्यांकन शीट और एडमिट कार्ड में गड़बड़ी हुई है। छात्रों ने पूर्व में भी ये मुद्दा उठाया था, तब 2 सप्ताह में इसमें सुधार करने की बात कहीं गई थी। लेकिन 2 महीने के बाद भी जब इसमें सुधार नहीं किया गया तो छात्रों ने धरना और प्रदर्शन का सहारा लिया।

छात्रों के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा

छात्रों के धरना और प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने छात्रों से मुलाकात की और यह भरोसा दिया कि जिन विषयों में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन से संबंधित शिकायत है,उन्हें निकालने का निर्देश दे दिया गया है। उत्तर पुस्तिका के निकाले जाने के बाद उसके अंको का पुनर्सन्योजन किया जाएगा और छात्रों को दिखाकर उन्हें संतुष्ट किया जाएगा ,इसके अलावा जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में गड़बड़ियां है उन्हें भी समय रहते दूर कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here