झारखंड:सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का देश भर में विरोध

0
207

रांची (बीरेंद्र कुमार): झारखंड के पारसनाथ पहाड़ी स्थित जैन समाज के तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ जैन समुदाय आंदोलनरत हैं। रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट के समक्ष जैन समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इधर एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी जैन समाज का समर्थन किया है और झारखंड सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है।

सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

झारखंड सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जैन समाज के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने से जैन समाज नाराज हैं इसे लेकर देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जैन समाज का समर्थन किया है असदुद्दीन ओवैसी ने झारखंड सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here