Homeदेशझारखंड पॉलिटिक्स :चंपई सोरेन की जगह रामदास सोरेन बने मंत्री ,राज्यपाल ने...

झारखंड पॉलिटिक्स :चंपई सोरेन की जगह रामदास सोरेन बने मंत्री ,राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Published on

न्यूज़ डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन ने आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। घाटशिला के विधायक ने राज्य मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जगह ली है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कई सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में रामदास सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चंपई सोरेन ने बुधवार को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। चंपई आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

चंपई ने दावा किया था कि राज्य सरकार की ‘‘वर्तमान कार्यशैली और नीतियों’’ ने उन्हें उस पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की।

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को जनवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद दो फरवरी को चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और चार जुलाई को सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

चंपई ने 28 अगस्त को राज्य विधानसभा के सदस्य और झारखंड के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे पत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा कि झामुमो की वर्तमान कार्यशैली से व्यथित होकर उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this