देवघर में शिव बारात के रास्ते और धारा 144 लगाने वाले मामले में हाईकोर्ट रांची ने सुनाया फैसला

0
269
  • बीरेंद्र कुमार झा

देवघर में शिव बारात के रास्ते और वहां धारा 144 लगाने के विरोध में झारखंड हाईकोर्ट में रिट पिटिशन डालने वाले निशिकांत दुबे के मामले में झारखंड हाई कोर्ट रांची ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। अपने फैसले में झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर के उपायुक्त से कहा है कि वह शिवरात्रि के दिन देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाले जाने वाले शिव बारात को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक में उसका प्रचार प्रसार करें। साथ ही झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शिव बारात के दौरान प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 आम लोगों पर लागू नहीं होगी।हालांकि झारखंड हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन ने जो रूट तय किया है महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाले जाने वाली शिव बारात उसी रूट से निकाली जाएगी। हाईकोर्ट के इस फैसले की जानकारी डॉ निशिकांत दुबे के वकील ने पत्रकारों को दी।उन्होंने बताया कि प्रशासन के पास इंटेलिजेंस इनपुट है कि जिस रूट से शिव बारात निकलती रही है, उस रूट पर कुछ गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए उसने तयशुदा रूट में बदलाव किया है।

शिव बारात संचालन समिति करेगी बैठक

महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा ने बताया कि झारखंड हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद शिव बारात संचालन समिति की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा।उन्होंने कहा कि समिति चाहती है कि शिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का संचालन बेहतर तरीके से हो ताकि अधिक से अधिक लोग शिवजी के बारात को देख पाए ।साथ ही अव्यवस्था की वजह से कहीं भी भगदड़ की स्थिति नहीं बने।

शासन से आदेश वापस लेने का आग्रह

शिव बारात संचालन समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा ने कहा कि समिति जिला प्रशासन से आग्रह करती है कि वह भगवान शिव के लिए अपना आदेश वापस ले ले, क्योंकि यह किसी पार्टी विशेष का आयोजन नहीं है। यह लाखों शिव भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ सवाल हैं।प्रशासन के अधिकारियों यदि भगवान शिव पर आस्था रखते हैं तो वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और समिति के बरात संचालन में सकारात्मक सहयोग करें।

आज से तैनात रहेंगे 2200 से अधिक पुलिसकर्मी

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा वैद्यनाथ के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए जिला प्रशासन ने वहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और सुलभ जलार्पण के लिए लिए 17 फरवरी को आधी रात के बाद से ही 19 फरवरी की सुबह तक दो हजार दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें 250 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के अलावा 1600 पुरुष लाठी बल और लगभग 200 महिला लाठी बल तैनात रहेगा । शिवगंगा परिसर के आसपास एनडीआरएफ की टीम भी मुस्तैद रहेगी।

यातायात व्यवस्था में लगाए गए एक सौ पुलिसकर्मी

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया है। 100 अतरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारी शिवराम घाट चौक से बी एड कॉलेज तक की निगरानी करेंगे। शिव राम जाट चौक से मानसिंह की नेहरू पार्क और बाबा मंदिर में वरीय पदाधिकारी तैनात रहेंगे। इस अवसर पर संपूर्ण विधि व्यवस्था प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी और सदर एसडीपीओ पवन कुमार रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here