HomeदेशNitish के MLA Rajkumar singh ने दी डॉक्टर को खुलेआम धमकी-'मारना शुरू...

Nitish के MLA Rajkumar singh ने दी डॉक्टर को खुलेआम धमकी-‘मारना शुरू करेंगे तो होश ठिकाने आ जाएगा’

Published on

विकास कुमार
जेडीयू के दबंग विधायकों की लिस्ट में मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल बेगूसराय के सदर अस्पताल में जख्मी बच्चों को देखने के लिए राजकुमार सिंह आए थे। इसी दौरान राजकुमार सिंह एक डॉक्टर से उलझ गए। बातचीत के दौरान राजकुमार सिंह ने डॉक्टर की भारी बेइज्जती कर दी। राजकुमार सिंह ने डॉक्टर को बीमार और पागल तक कह दिया। हद तो तब हो गई, जब बातचीत के दौरान विधायक खड़े हो गए और डॉक्टर को सबके सामने ही धमकाने लगे। उन्होंने डॉक्टर को मारने तक की धमकी दे डाली। राजकुमार सिंह ने डॉक्टर से कहा कि इतना मारूंगा कि होश ठिकाने आ जाएगा। अब विधायक का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं बाद में विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल में अच्छी व्यवस्था है और डॉक्टर के रूप में जो रिसोर्स है उसको और अच्छे ढंग से काम करने की जरूरत है।

विधायक राजकुमार सिंह को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। डॉक्टर का भी समाज में सम्मान है। अगर वे डॉक्टर के साथ सम्मान से बात करते तो उनकी इज्जत और भी बढ़ जाती।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this