Homeदेशप्रधानमंत्री के लाल किले पर दिए भाषण पर जेडीयू का तंज, कहा...

प्रधानमंत्री के लाल किले पर दिए भाषण पर जेडीयू का तंज, कहा कब तक झूठ बोलते रहेंगे पीएम

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार प्रदेश प्रवक्ता अंजूम आरा और प्रदेश प्रवक्ता अनुप्रिया ने कहा है कि लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण झूठ का पुलिंदा है।तीनों प्रवक्ताओं ने जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान बोले गए झूठ को उजागर किया।साथ ही उनसे कई अहम सवाल भी पूछे।

जेडीयू प्रवक्ताओं ने प्रधानमंत्री से पूछा कि यदि वे जनसंख्या को उपलब्धि बता रहे हैं तो उनकी पार्टी के नेता जनसंख्या नियंत्रण की बातें कहकर समाज में तनाव क्यों फैला रहे हैं ?

जेडीयू प्रवक्ताओं ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने यूरिया का दाम कम करने का दावा किया लेकिन यूरिया की बोरी का वजन कम कर दिया गया। ऐसे में यूरिया के सस्ता होने का दावा वे कैसे करते हैं?

जेडीयू प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रेस फ्रीडम रैंकिंग, इकोनॉमिस्ट यूनिट डेमोक्रेसी इंडेक्स,सिविल लिबर्टी ,ग्लोबल हंगर इंडेक्स आदि में देश की रैंकिंग बहुत नीचे क्यों है?

जेडीयू प्रवक्ताओं ने प्रधानमंत्री से पूछा है कि स्वयं सहायता ग्रुप मामले में नंबर वन राज बिहार के सफलता की चर्चा उन्होंने क्यों नहीं की ?

पांचवें प्रश्न में उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा है कि अगर आपका दावा है कि देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए तो मुक्त अनाज पाने वाले 80 करोड़ गरीबों की तादाद में कटौती क्यों नहीं हुई ?

पीएम ने मुगल शासक शाहजहां के कालखंड को गुलामी का कालखंड कहा है ,ऐसे में पीएम बताएं कि शाहजहां द्वारा बनाए गए लाल किले से भाषण देने में उन्होंने परहेज क्यों नहीं किया?

सर्वाधिक युवा आबादी वाले राज्य बिहार की चर्चा प्रधानमंत्री ने क्यों नहीं की?

प्रधानमंत्री ने अपने पूरे भाषण में मणिपुर को छोड़कर दूसरे किसी राज्य की चर्चा क्यों नहीं की ?

पीएम ने अपने भाषण में जल जीवन हरियाली योजना का नाम लिया लेकिन बिहार का नाम क्यों नहीं लिया?

प्रवक्ताओं ने पूछा कि आज मोबाइल रखने के लिए कम से कम ₹200 का रिचार्ज करना पड़ता है, तो ऐसे में पीएम बताएं कि मोबाइल कैसे सस्ता हो गया

 

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...