Homeदेशजदयू कार्यकारिणी की बैठक :अगले चुनाव में फिर से नीतीश सरकार लाने...

जदयू कार्यकारिणी की बैठक :अगले चुनाव में फिर से नीतीश सरकार लाने की तैयारी

Published on

अखिलेश अखिल
बिहार में बहुत कुछ होता दिख रहा है और बहुत से राजनीतिक खबरे भी पटना से निकल रही है। हर दिन जदयू और बीजेपी के बीच तल्ख़ होते रिश्ते की बात भी सामने आती है और यह भी खबर निकलती है कि नीतीश कुयमार कभी भी पलटी मार सकते हैं। हालांकि जदयू की तरफ से अभी टैक इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयां सामने नहीं आये हैं लेकिन एक बात साफ़ है कि जदयू और बीजेपी के बीच के रिश्ते सामान्य नहीं है। नीतीश कुमार अभी तक पुरे मामले पर मौन हैं।    

इधर आज शनिवार को जदयू कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। पहले मन जा रहा था कि इस बैठक में सरकार को लेकर कोई बड़ा फैसलो हो सकता है। लेकिन अभी तक जदयू की तरफ से सरकार को गिराने और नयी सरकार बनाने को लेकर कोई बात सामने नहीं आयी है।

बड़ी बात तो यह है कि जो खबर सामने आयी है वह यह है कि जदयू पूरी ताकत के साथ अगला विधान सभा चुनाव लड़ेगी और फिर से सत्ता में वापसी करेगी। जदयू का फोकस बैठक में इन्ही बातों को लेकर था। जदयू की बैठक में  सभी विधायक हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि जेडीयू के संगठन को बिहार में मजबूत करना है।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार भी पहुंचे थे। उन्होंने जेडीयू की कार्यकारिणी बैठक के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “बैठक में सिर्फ एक ही एजेंडे पर चर्चा हुई है कि साल 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार लानी है। बैठक के दौरान यह तय किया गया है। इसके साथ ही साथ जमीनी स्तर पर जेडीयू के संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया गया है।”

वहीं पिछले दिनों जेडीयू नेता अशोक चौधरी के द्वारा भूमिहारों पर दिए बयान पर भी जेडीयू नेताओं में आपसी मतभेद देखने को मिला। इस पर जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा, “उनके बयान से बिहार की जनता में नाराजगी है, नेता में नाराजगी नहीं है। अगर कोई भूमिहार समाज को लेकर टिप्पणी करें और कार्रवाई न हो तो यह दुखद है। बिहार के भूमिहार समाज इससे दुखी हैं और यह कोई तय नहीं कर सकता है कि भूमिहार समाज के लोग किस सड़क पर चलेंगे, किस पर नहीं। भूमिहार समाज पूरी मुस्तैदी के साथ एनडीए के साथ रहा है। इनका भी सम्मान किया जाना चाहिए।”

बता दें कि हाल ही में जहानाबाद में जेडीयू के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने संबोधित करते हुए भूमिहार समाज को निशाने पर लिया। अशोक चौधरी ने कहा कि मैं इस समाज के लोगों को अच्छी तरह से जानता हूं। जब लोकसभा चुनाव हुए तो यह लोग नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर भाग निकले। चौधरी के इस बयान पर जेडीयू में नाराजगी है। हालांकि, जेडीयू ने उन्हें नसीहत भी दी है।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...