HomeदेशBihar Caste Census: बिहार में जातीय गणना पर हाईकोर्ट की मुहर, पटना...

Bihar Caste Census: बिहार में जातीय गणना पर हाईकोर्ट की मुहर, पटना हाईकोर्ट ने CM नीतीश कुमार को दे दी बड़ी राहत

Published on

विकास कुमार
बिहार में जातीय गणना पर लगी रोक को पटना हाईकोर्ट ने हटा दिया है। ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ी नैतिक जीत है। एक अगस्त को हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना होगी। हालांकि याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार ने बताया कि अब वे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

वहीं जातीय आधारित गणना पर पटना हाई कोर्ट के फैसले का बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने स्वागत किया है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार के जाति आधारित सर्वे से प्रामाणिक, विश्वसनीय और वैज्ञानिक आंकड़े हासिल होंगे। इससे अतिपिछड़े, पिछड़े और सभी वर्गों के गरीबों को सर्वाधिक लाभ होगा। तेजस्वी ने लगे हाथों देश में जातीय गणना करवाने की मांग कर डाली।

जातीय जनगणना से बिहार के अलग अलग जातियों की आबादी का पता चलेगा। साथ ही लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का भी पता चलेगा। हालांकि इस आंकड़े से सियासी दल जाति का गुणा गणित भी अपने हिसाब से सेट कर सकेंगे। ऐसा अनुमान है कि महागठबंधन को जातीय जनगणना से बड़ा सियासी फायदा मिलेगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this