Homeदेशजम्मू कश्मीर :किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद और दो...

जम्मू कश्मीर :किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद और दो आतंकी ढेर

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़ में एक जेसीओ  सहित दो जवान शहीद हो गए। इसके अलावा दो जवान घायल हैं। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को भी मार गिराया है। गुप्त सूचना के आधार पर छतरू क्षेत्र के नैदघाम में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। आतंकियों ने अपनी तरफ बढ़ता देखकर गोलीबारी की और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ छतरू पुलिस थाना क्षेत्र के नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में चल रही है। इस मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि इस कार्रवाई में इलाज के दौरान जेसीओ नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह को शहादत मिली है।

भारतीय सेना से मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी थी कि गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं और अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर से हैं। इससे पहले आतंकी पूरे क्षेत्र में खौफ पैदा करना चाहते हैं। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होना है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में भी 16 सीटों पर इसी तारीख को मतदान है।

इससे पहले पुंछ के सुरनकोट शहर में पुलिस और सेना के एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाना खोज निकाला। जम्मू और कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस तलाशी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। 

सुरक्षबलों के जबावी गोलीबारी के बीच घने जंगलों का लाभ लेते हुए आतंकी फरार हो गए। इसके बाद तलाशी में बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और खाने-पीने की चीजें बरामद हुईं।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this