गिरिराज सिंह के बयान से बिहार के मंत्री जमां खान आहत, बोले- देश को तोड़ने वाले बयान देते हैं गिरिराज सिंह

0
72

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से आहत हैं। जमा खान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समाज में हिंसा फैलाने के लिए ऐसे बयान देते हैं।वहीं जदयू के दूसरे मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से गिरिराज सिंह के बयानों को तूल नहीं देने की अपील की।

क्या है गिरिराज सिंह का बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता है।हिंदू धर्म को लेकर या हिंदू धर्म के ऊपर लगे आक्षेप के प्रतिक्रिया स्वरूप अक्सर उनके बयान आते रहते हैं।अभी हाल में जब बिहार में धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सत्ताधारी दल विशेषकर आरजेडी के नेताओं द्वारा बयानबाजी हो रही थी ,तब गिरिराज सिंह ने हिंदू साधु संतों का पक्ष लेते हुए बिहार के सत्ताधारी दल को इन साधु संतों को गिरफ्तार कर दिखाने की चुनौती दे डाली थी।ताजा प्रकरण में गिरिराज सिंह ने बयान दिया है कि देश के बंटवारे के वक्त मुस्लिम के लिए अलग देश बना था। उन्हें वहीं रहना चाहिए। हमारे पुरूखों से गलतियां हुई है।

उन्माद फैलाते हैं गिरिराज सिंह

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऐसे बयान देते है जिससे कि वे सुर्खियां में रहें। हमे अफसोस इस बात की है कि वे उन्माद फैलाने के लिए बात करते है। वे विवादित बयान देते है। जमा खां ने आगे कहा कि उनके नेता उन्हें सिखाते हैं। इसलिए ऐसा बयान देते हैं। गिरिराज सिंह न तो संविधान को मानते हैं और न उस पर चलते हैं।वे बड़े नेता हैं, लेकिन ऐसी हरकत करते है जिससे देश का माहौल खराब हो। वे देश को बर्बाद करना चाहते है। देश जब संकट मे होता है तो वे कभी काम नहीं आते। उनके बयानों से दुखी हूं। वे दो भाइयों में टकराहट पैदा करते है। लोकसभा 2024 में उनकी जमानत जब्त हो जायेंगी। उनकी हरकत काफी निंदनीय है।

इधर, बिहार सरकार वित्त मंत्री विजय चौधरी ने गिरिराज सिंह के बयान पर कहा है कि आप लोगो को ऐसे बयानों को तूल नहीं देनी चाहिए। समाज को तोड़ने वाले बयान को आप आम लोगो से दूर रखे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here