Homeधर्मआज का राशिफल, इन चार राशियों की बढ़ सकती है परेशानी ,...

आज का राशिफल, इन चार राशियों की बढ़ सकती है परेशानी , जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 24 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

- Advertisement -

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे हैं, उन्हें नौकरी मिलने के संकेत हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। रूके हुए धन की प्राप्ति होगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई मुलाकात से मन खुश रहेगा। आप आज के दिन का अधिकांश भाग निवेश की योजना बनाने में लगे रहेंगे। दोपहर के बाद वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों केे लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनकी मेहनत सफल होगी। आप किसी भी निवेश का निर्णय ले सकते हैं। आपको अच्छे खासे धन लाभ के योग हैं। साथ ही खर्च भी बढ़ेगा।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 5

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन कुछ नया और अच्छा सुनने को मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से कुछ सरप्राइज मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन ठीक है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में किसी प्रकार का निर्णय लेने में देरी ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य लेखन में रूचि रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। साहित्यिक चीजों को पढऩे में मन लगेगा, जिससे जीवन में आगे बढऩे के लिए नए विचार आ सकते हैं।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के नए नए स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपकी आय बढ़ने से आपके कुछ खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श अवश्य करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान सम्मान आज बढ़ सकता है। अपना पुराना कर्ज चुका पाएंगे, जिससे राहत की सांस लेंगे। पिता को आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। यदि ऐसा है, तो आपको चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। परिजनों की प्रसन्नता भी बढ़ती हुई नजर आएगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और बच्चों के साथ शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।बिजनेस में आपका रुका हुआ धन आपको मिलने से प्रसन्नता ठिकाना नहीं रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप बहुत व्यस्त रहेंगे। इस कारण आप अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिलने के योग हैं। आप अपने ग्रोथ के लिए अपनी नौकरी बदलने का मन बनाएंगे। आप अपने मन मुताबिक तरक्की पा सकते हैं। आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में धन निवेश करना चाहते हैं तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धर्म-कर्म के काम में शामिल हो सकते हैं। यदि किसी मित्र से पुराना झगड़ा चल रहा है तो वह समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताएं।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 4

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी देखने को मिल सकती है। कोई ऐसी योजना बनाएंगे, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतान के कार्यों की चिंता में बीतेगा, जिसकी वजह से भाग दौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। अगर आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कई दिनों से कोई बाधा चल रही थी तो वह भी आज माता के सहयोग से समाप्त हो जाएगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 2

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...