जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल सिंह लड़ेंगे चुनाव !

0
97

न्यूज़ डेस्क
पंजाब में हिंसा और चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए असम की जेल में बंद चरमपंथी संगठन वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब सीट से बतौर निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगा।

अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने आज अमृतसर में एक प्रेस कांफ्रेंस में उसके चुनाव लड़ने के फैसले का ऐलान किया।

इससे पहले बुधवार को अमृतपाल सिंह के कानूनी सलाहकार राजदेव सिंह खालसा ने भी दावा किया था कि ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख चुनाव लड़ेंगे। बलविंदर कौर ने शुक्रवार को अमृतसर में संवाददाताओं से कहा कि उनका बेटा चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गया है।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में पंजाब में हिंसा की कई घटनाओं के बाद गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। वह अपने नौ सहयोगियों के साथ वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

एक महीने से अधिक समय तक चली तलाश के बाद उसे पिछले साल 23 अप्रैल को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। खालिस्तान समर्थक पिछले साल मार्च में वाहन बदलकर और हुलिया बदलकर जालंधर जिले में पुलिस की गिरफ्त से बच निकला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here