Homeदेशकोंग्रेसी करोबारी सांसद धीरज साहू के दफ्तर से आईटी विभाग को मिले दो...

कोंग्रेसी करोबारी सांसद धीरज साहू के दफ्तर से आईटी विभाग को मिले दो सौ करोड़ कैश !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
इस देश में नेताओं और कारोबारियों के पास कितनी संपत्ति है और वह संपत्ति कहाँ से और कैसे आती है अगर इसका लेखा जोखा किया जाए तो देश की जनता अचंभित हो सकती है। इस देस के नेताओं के साथ मिलकर किस तरह से देश के कारोबारी खेल करते हैं यह भी इस देश की जनता नहीं जानती। जनता तो सिर्फ इतना ही जानती है कि कारोबारी कुछ ज्यादा ही कमाई करते हैं लेकिन वह दान पुण्य भी खूब करता है। लेकिन सच तो ये हैं कि देश के कारोबारी देश को लुटाते हैं और देश को गरीब भी बनाते हैं।
            कारोबारियों के इस खेल में सत्कार और नेता भी शामिल होते हैं। सरकार  ,पार्टी और नेता को कमीशन मिलता है और सब मिलकर इस देश को लुटाते हैं। अभी हाल में ही झारखंड के ही बड़े कारोबारी और शराब व्यापारी धीरज साहू के दफ्तर पर आईटी विभाग की हुई छापेमारी से जो खबर आ रही है वह चौंकाती है और परेशान भी करती है। लेकिन धीरज साहू चुकी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं इसलिए ये खबर किसी को जिद चौंका सकती है।      
  खबर है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि छापेमारी में 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं और नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 200 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है और अभी भी नोटों की गिनती चल रही है। ऐसे में जब्त रकम अभी और बढ़ सकती है।
                बता दें कि धीरज साहू एक बड़े उद्योगपति हैं और शराब बनाने वाली कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े हैं। आयकर विभाग ने ग्रुप के झारखंड-ओडिशा और बंगाल के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग ने बलदेव साहू कंपनी के बोलांगीर स्थित कार्यालय से 30 किलोमीटर दूर सतपुड़ा ऑफिस में छापेमारी में 200 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोटों के बंडल ऑफिस की नौ अलमारियों में भरे रखे थे। नोट 500, 200 और 100 रुपये को गड्डियों में रखे थे। इतनी बड़ी संख्या में कैश मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम ने मशीनों से नोट गिनकर 157 बैगों में भरा, जब बैग कम पड़ गए तो बोरियों में नोट भरे गए और उसके बाद एक ट्रक में डालकर इन्हें बैंक ले जाया गया।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...