Homeदुनियाइजरायली हमले से लेबनान में तबाही ,1974 लोगों की मौत !

इजरायली हमले से लेबनान में तबाही ,1974 लोगों की मौत !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इस्रायल और लेबनान के बीच युद्ध का नया फ्रंट खुला हुआ है। इजरायली हमले से लेबनान में भारी तबाही है।  अभी तक हमले में 1974 लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है। याद रहे इज़रायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच पिछले साल 7 अक्टूबर से युद्ध चल रहा है। हमास के समर्थन में लेबनान  के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह ने भी इज़रायल पर बॉर्डर से हमले शुरू कर दिए थे।

इज़रायल और हिज़बुल्लाह के बीच भी लंबे समय से तनाव रहा है। हमास के समर्थन में हिज़बुल्लाह के हमलों की वजह से इज़रायल ने भी हिज़बुल्लाह पर जवाबी हमले शुरू कर दिए और समय-समय पर इज़रायल-लेबनान बॉर्डर पर हिज़बुल्लाह आतंकियों को निशाना बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच जंग बढ़ती चली गई। पिछले महीने इज़रायल ने हिज़बुल्लाह के खिलाफ पेजर अटैक करते हुए जंग को और गंभीर कर दिया।

उसके कुछ हफ्ते बाद बाद से तो इज़रायली सेना ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स करने का सिलसिला शुरू कर दिया। इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक्स में लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह के साथ ही अन्य कई कमांडरों और आतंकियों को भी मार गिराया है।

इज़रायली सेना लगातार लेबनान में हिज़बुल्लाह को ठिकानों पर हमले कर रही है और अब तो ग्राउंड ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। हालांकि इतने समय से हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमलों में लेबनान के अन्य लोग भी इसका शिकार बने हैं।

पिछले साल से अब तक इज़रायल के लेबनान पर हमलों में अब तक 1,974 लोगों की मौत हो गई है। इनमें हिज़बुल्लाह आतंकियों के साथ लेबनान के अन्य लोग भी हैं। इस बात की जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने गुरुवार को दी। अबियाद ने यह भी बताया कि मरने वालों में 127 बच्चे और 261 महिलाएं भी हैं।

अबियाद ने यह भी बताया कि लेबनान पर इज़रायली हमलों में पिछले साल से अब तक 9,384 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें भी कई बच्चे और महिलाएं हैं।

अबियाद के अनुसार इज़रायली सेना ने लेबनान के अस्पतालों पर भी हवाई हमले किए। इज़रायल का दावा है कि हिज़बुल्लाह ने लेबनान के कई अस्पतालों में अपने हथियार छिपाए है जिसे अबियाद ने गलत बताया है।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...