Homeदुनियाबेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के कई शहरों में जबरदस्त धमाके और मिसाइल...

बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के कई शहरों में जबरदस्त धमाके और मिसाइल दागकर ली बदला

Published on

इजराइल के सबसे बड़े समर्थक देश यूएसए के इजरायल द्वारा ईरान पर बदला की करवाई करते हमला करने की स्थिति में साथ नहीं देने की बात कही थी।इसपर इजराइल ने अपने देश के हित में खुद निर्णय करने की बात कही थी।और इजराइल ने आखिरकार ईरान पर हमला कर देश हित में ईरान के द्वारा इजरायल पर किए हमले का बदला ले ही लिया। इसने ईरान की कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया है। अमेरिकी अधिकारी के हवाले से इस हमले की पुष्टि की है।मीडिया सूत्रों के अनुसार इस्फ़हान शहर में जबरदस्त धमाको की आवाज सुनी गई है।गौरतलब है कि इस्फ़हान में कई न्यूक्लियर साइट मौजूद है। इस्फ़हान के अलावा तबरेज शहर में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है।इजराइल ने हमले के लिए वो दिन चुना है, जब ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का 85वां जन्मदिन है।

ईरान की मीडिया ने भी दी इजराइल हमले की जानकारी

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने भी इजराइल हमले की जानकारी दी है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के मुताबिक, धमाकों के तुरंत बाद ईरानी एयरस्पेस से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। सीएनएन न्यूज के मुताबिक, करीब 8 विमानों के रास्ता बदलने की खबर है।

क्या कहा अमेरिकी अधिकारी ने

अमेरिकी अधिकारी ने मीडियाकर्मी को बताया है कि इजराइल ने ईरान पर हमला किया है।हालांकि सीरिया और ईराक तक मिसाइल दागे गए हैं कि नहीं इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

ईरान ने कहा कि हमला हुआ है

इस हमले को लेकर इजराइल ने अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ईरान ने कहा है कि हमला हुआ है। ईरान ने हवाई सुरक्षा सक्रिय कर दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी का कहना है कि ईरान के कई प्रांतों में वायु रक्षा बैटरियां दागी गई हैं।इस बीच, ईरान की सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मीडियाकर्मी को बताया कि इजराइल द्वारा दागे गए कई छोटे ड्रोन हमने मार गिराए हैं।

ईरान ने वायु रक्षा मिसाइलों को एक्टिव किया

ईरानी हवाई अड्डों और एयर नेविगेशन कंपनी के अनुसार, ईरान ने तेहरान, इस्फ़हान और शिराज हवाई अड्डों सहित कई क्षेत्रों में उड़ानें निलंबित कर दी हैं। वायु रक्षा मिसाइलों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

ईरान ने किया था हमला

ईरान ने 13 अप्रैल को देर रात 300 मिसाइल और ड्रोन के साथ इजराइल पर हमला कर सीरिया में उनके दूतावास पर हुए हमले का बदला लिया था।इसके बाद से इजराइल जवाबी कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रही थी। जवाबी हमले से पूर्व अबतक नेतन्याहू 5 बार वॉर कैबिनेट की मीटिंग कर चुके हैं।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...