Homeदेशइजरायल -हिजबुल्लाह संघर्ष : लेबनान में अब तक 2255 लोगों की मौत...

इजरायल -हिजबुल्लाह संघर्ष : लेबनान में अब तक 2255 लोगों की मौत ,दस हजार से ज्यादा लोग घायल 

Published on

न्यूज़ डेस्क
लेबनान और इजराइल के संघर्ष में अब तक  2255 लोगों की मूत हो गई है जबकि दस हजार से ज्यादा  लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक़  8 अक्टूबर 2023 को हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष की शुरुआत के बाद से देश पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 तक पहुंच गई है, जबकि कुल 10,524 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि शनिवार  देर रात को लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 26 लोग मारे गए और 144 घायल हो गए।

इस बीच, इजरायल रक्षा बलों ने बताया कि शनिवार को देश में लगभग 90 रॉकेट और मिसाइलें दागी गई थीं, जिनमें से ज्यादातर लेबनान से उत्तरी इजरायल में दागी गई थीं। कुछ रॉकेट और मिसाइलों से हाइफा और अक्को के बंदरगाह शहर पर निशाना साधा गया था, जबकि कुछ अन्य गलील क्षेत्र पर लक्षित थे।

इजरायली सेना ने कहा कि कुछ प्रक्षेपास्त्रों को रोक दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेबनान से लॉन्च किए गए दो ड्रोनों को भी रोक दिया गया। इजरायली सेना ने सितंबर के अंत से लेबनान पर गहन हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे व्यापक युद्ध की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है।

इससे पहले इजरायल रक्षा बलों ने कहा था कि लेबनान से मध्य इजरायल में दागे गए दो ड्रोनों में से एक ने इजरायल के शहर हर्जलिया में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया था। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने शुक्रवार को बताया था कि दूसरे ड्रोन को इजरायली वायु सेना ने रोक दिया था। दोनों ड्रोनों पर उसी समय से नजर रखी जा रही थी, जब वे इजरायली क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय इमारत के निवासी संरक्षित क्षेत्र में थे क्योंकि हर्जलिया और पास के शहरों रमत हशारोन और होद हशारोन में चेतावनी सायरन सक्रिय कर दिए गए थे।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this