Homeदेशक्या बांग्लादेश में ईसाई राज्य बनाने की साजिश चल रही है ?

क्या बांग्लादेश में ईसाई राज्य बनाने की साजिश चल रही है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क
 बांग्लादेश से एक चौंकाने वाली जानकारी को वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना से साझा किया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में ईसाई राज्य बनाने की साजिश की जा रही है, लेकिन मैं इसे नाकाम कर दूंगी।

उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश और म्यांमार  की सीमा वाले कुछ हिस्सों से पूर्वी तिमोर जैसा एक ईसाई राज्य बनाने की साजिश की जा रही है। हालांकि वो ऐसा होने नहीं देंगी।

शेख हसीना ने अपने भाषण के दौरान इस बात पर खासा जोर दिया कि उन्हें अपने देश और विदेश में चुनौतियां मिल रही हैं। इसके साथ ही एक और चुनौती सामने आ रही हैं।

हसीना ने कहा, ‘प्राचीन काल से ही बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियां होती रही हैं, जिस पर कई देशों की नजर है। उनकी नजरों में मैं एक अपराधी हूं, क्योंकि मैं उनकी साजिश कामयाब नहीं होने दूंगी।’ इस जगह पर कोई विवाद नहीं है, इसी वजह से लोगों की इस पर नजर है।

शेख हसीना ने अपने भाषण में कहा कि अगर में किसी खास देश को अपने देश में एयरबेस बनाने की इजाजत देती तो इसमें मुझे कोई दिक्कत  नहीं थी। इसके साथ ही हसीना ने विपक्षी बांग्लादेश नेशनल पार्टी  पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीएनपी ने भी चुनाव रोकने की साजिश रची थी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गिराने की साजिशें की जा रही हैं, ऐसे में इसके परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। जैसे बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने झेला था।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this