न्यूज़ डेस्क
सीएनएन की एक हालिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि रुसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ तख्तापलट की कहानी रचने वाले वैगनर समूह के साथ रुसी सैन्य कमांडर सर्गेई सुरोविकिन मिले हुए थे और वह वैगनर समूह के गुप्त सदस्य भी थे। सर्गेई का अभी कोई ठिकाना स्पष्ट नहीं है और वह फ़िलहाल अज्ञात है। खबर के मुताबिक रूसी जांच डोजियर सेंटर द्वारा प्राप्त दस्तावेजों से पता चला है कि सुरोविकिन के पास वैगनर के साथ एक व्यक्तिगत पंजीकरण नंबर था।
सुरोविकिन को कम से कम 30 अन्य वरिष्ठ रूसी सैन्य और खुफिया अधिकारियों के साथ सूचीबद्ध किया गया है, जिनके बारे में डोजियर सेंटर ने कहा कि वे वैगनर के वीआईपी सदस्य भी हैं। सुरोविकिन को 24 जून के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है, जब उन्होंने वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन से अपने विद्रोह को रोकने के लिए एक वीडियो जारी किया था।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सुरोविकिन रूसी वायु सेना के एक सम्मानित कमांडर हैं और सीरिया में शहरों पर बमबारी करने की अपनी क्रूर रणनीति के कारण उन्हें “जनरल आर्मगेडन” उपनाम दिया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि वैगनर की वीआईपी सदस्यता में क्या शामिल है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सुरोविकिन को भाड़े के समूह के साथ संबंधों के लिए जाना जाता था, लेकिन दस्तावेज़ रूसी सेना के वरिष्ठ सदस्यों और वैगनर की निकटता पर सवाल उठाते हैं। क्रेमलिन इस विषय पर चुप रहा है, इसके बजाय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अधिकार को फिर से स्थापित करने के लिए एक आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को स्वतंत्र मॉस्को टाइम्स के रूसी भाषा संस्करण ने दो गुमनाम रक्षा स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि सुरोविकिन को असफल विद्रोह के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।

