Homeटेक्नोलॉजीAadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

Published on

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था। इसके बाद से सभी के लिए आधार को डिजिटली शेयर करना काफी आसान हो गया है। हालांकि सवाल उठता है कि क्या इस ऐप के आने के बाद अब लोगों को PVC वाला आधार कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है?
गौरतलब है कि शुरूआत में आधार कार्ड बनवाने पर घर पर डाक के जरिए कागज वाला आधार कार्ड आता था। इसके बाद UIDAI ने अपनी वेबसाइट पर PVC वाले आधार कार्ड की सुविधा देना शुरू किया था। इसके लिए धारक को 50 रुपये खर्च करने पड़ते थे। इसके बाद घर पर प्लास्टिक के डेबिट कार्ड जैसा आधार कार्ड पहुंचा दिया जाता था।

लोगों के मन में शंका है कि क्या अब उन्हें 50 रुपये खर्च करके प्लास्टिक वाला आधार कार्ड बनवाना चाहिए या नहीं? ऐसा इसलिए है क्योंकि UIDAI ने आधार इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है।

ऐसे में यूजर नए आधार ऐप को इस्तेमाल करके जहां जरूरत हो अपना आधार शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा इसी ऐप के जरिए आधार का वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है। यही वजह है कि लोग जानना चाह रहे हैं कि उन्हें PVC वाला आधार कार्ड बनवाना चाहिए या नहीं? यहीं नहीं जिनके पास पहले से PVC आधार कार्ड है उनका सवाल है कि क्या अब उस कार्ड की कोई वैल्यू नहीं है?

यहां इस बात को समझना जरूरी है कि UIDAI की नई आधार ऐप के आने के बाद भी छपे हुए आधार का अमान्य नहीं हुए हैं। भले आपके पास कागज वाला आधार हो या PVC वाला, ये उन जगहों पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं जहां ऐप वाला आधार जमा नहीं कराया जाता। इसके अलावा अगर आप सिर्फ मोबाइल ऐप पर निर्भर नहीं रहना चाहते, तो भी PVC आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

भले UIDAI आधार के इस्तेमाल को डिजिटल बनाना चाहता है लेकिन कई जग्हों पर ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। इसके अलावा अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां नेटवर्क कमजोर हों, तो भी फिजिकल आधार कार्ड आपके काम आ सकता है। ऐसे में ऐप के साथ-साथ एक फिजिकल आधार कार्ड का होने में कोई बुराई नहीं है।

अगर आपके पास पहले से PVC वाला कार्ड है, तो उसे संभाल कर रखें। वह अभी भी एक मान्य दस्तावेज है और कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

PVC Card वाले आधार कार्ड बनवाने के लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
वहां Order PVC Card पर क्लिक करें
इसके बाद अपनी डिटेल्स दर्ज करें
OTP के जरिए वेरिफिकेशन के बाद 50 रुपये की पमेंट करें
अब आपकेे पते पर PVC आधार कार्ड पहुंच जाएगा।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

More like this

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...