Homeदेशक्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस करने की साजिश की जा...

क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस करने की साजिश की जा रही है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 

बढ़ती उम्र के साथ भूलने की बीमारी तो हो सकती है लेकिन अगर किसी साजिस के तहत किसी बड़े नेता में भूलने की आदत डाली जाए तो इसे आप साजिश  ही कह सकते हैं। और अगर यह साजिश किसी मुख्यमंत्री  के साथ की जा रही हो तो इसे आपराधिक खेल ही माना ही जा सकता है।
अक्सर राजे राजबाड़े के जमाने में इस तरह के खेल हुआ करते थे। इस तरह के कई किस्से पढ़ने को भी मिलते हैं। लेकिन अब बिहार के एक बड़े नेता और पूर्व सांसद ने बयान जारी कर सनसनी फैला दी है। कभी नीतीश कुमार के ख़ास रहे पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साजिश हो रही है। उन्हें भोजन में कुछ मिला कर दिया जा रहा है, ताकि उनका दिमाग बंद हो जाए। मुख्यमंत्री का ही, अगर हेड बंद हो जाए तो पार्टी का क्या होगा?’        
     हाजीपुर   में एक कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो जाए, इसके लिए उनके खाने में कुछ मिला कर दिया जा रहा है। ताकि जदयू खत्म हो जाए।’ अरुण कुमार के इस दावे ने बिहार के सियासी गलियारे में सनसनी फैला दी है।             
            अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में बड़ी अराजक की स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अधिकारी और प्लांटेड तत्वों ने नीतीश को घेर रखा है। जिनकी कैद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि अफसर और नेताओं के बंधक बने रहने की वजह से बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि कभी वह अपने मंत्री की गर्दन पकड़कर जैसे लड़ रहे हैं तो, कभी वह अपने जनता दरबार में गृह मंत्री का नाम भूल जा रहे हैं।
                        अरुण कुमार ने हालांकि किस का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी नहीं कहा कि कौन नेता और अधिकारी यह सब साजिश कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इशारों में बहुत कुछ बता भी दिया है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर जदयू को खत्म करने की साजिश की जा रही है।  अरुण कुमार ने कहा कि यह नेता चार घोटाले से लेकर समय लालू यादव के सामने घोटाले की पैरवी करने वाले लोग थे। पूर्व सांसद न ललन सिंह का नाम कहीं भी नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कही। अरुण कुमार ने हमेशा यही कहते रहे कि जदयू के अध्यक्ष यह सब कर रहे हैं।
बता दें कि अभी जदयू के अध्यक्ष लल्लन सिंह हैं और वे नीतीश कुमार के ख़ास भी हैं। अरुण कुमार ने कहा कि मगर पत्रकार वार्ता के दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने जब सीधा सवाल पूछा तो उन्होंने पद का नाम लिया लेकिन ललन सिंह का नाम लेने से बचते नजर आए। लेकिन यह बात जरूर कही कि मैं किसी का नाम लेना नहीं चाहता हूं। यह मेरी प्रतिष्ठा के खिलाफ है।
                        

Latest articles

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...

राजस्थान में सीएम की रेस में पांच चेहरे ,मोदी और शाह का पसंद कौन ?

अखिलेश अखिल राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर हलचल...

More like this

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...