Homeदेशपाकिस्तान पर ईरान का एयर स्ट्राइक ,पाकिस्तान में मची खलबली

पाकिस्तान पर ईरान का एयर स्ट्राइक ,पाकिस्तान में मची खलबली

Published on

न्यूज़ डेस्क
ईरान ने पकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को बता दिया है कि वह किसी भी आतंकी संगठन को बर्दास्त नहीं कर सकता। ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान के पहाड़ों में आतंकी संगठन जैश अल-अदल संगठन के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है। ईरान के अंग्रेजी न्यूज चैनल ने बताया कि एयर स्ट्राइक को ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अंजाम दिया है।

पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश अल-अदल ने ईरान द्वारा किए गए हमले की पुष्टि की है। आतंकी संगठन ने कहा कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन की मदद से हमला किया। हमले को कम से कम 6 ड्रोन और कई मिसाइलों के जरिए अंजाम दिया गया।

वहीं, ईरान की एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान ने कहा कि ईरान की एयर स्ट्राइक से दो बच्चों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए। एयर स्ट्राइक पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने कहा कि यह उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है जो उसे कतई मंजूर नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी बात रखी है। साथ ही पाकिस्तान ने अपने यहां ईरानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय में तलब किया।

एक पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद और उससे जुड़े क्षेत्र सभी के लिए खतरा हैं। इसके लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन, इस तरह के हमले एक अच्छे पड़ोसी होने के सबूत नहीं हैं। एयर स्ट्राइक से द्विपक्षीय विश्वास गंभीर रूप से कमजोर हो सकते हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this