विकास कुमार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस में तैनात एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव पर एक युवती ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि यूपीएससी की तैयारी और स्टडी मटीरियल देने का झांसा देकर एसपी राहुल श्रीवास्तव ने उसके साथ रेप किया है। युवती का कहना है कि एक बार उसका गर्भपात भी करवाया गया है।
वहीं जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो राहुल श्रीवास्तव,उसकी पत्नी मानिनी श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। राहुल श्रीवास्तव के 4 दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद पीड़िता लड़की ने राहत की सांस ली है। अगर एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने इतना जघन्य अपराध किया है,तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

