Homeदेशएक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट ,31 जनवरी से 9 फरवरी...

एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट ,31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा संसद का सत्र

Published on

 न्यूज़ डेस्क 

संसद का अगला सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। 17वीं लोकसभा का यह अंतिम संसद सत्र भी होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। देश के लिए बीते एक साल का आर्थिक लेखाजोखा कैसा रहा और आने वाले वित्त वर्ष में किन कार्यों के लिए पैसे की जरूरत होगी, इस पर वित्त मंत्री सीतारमण संसद में बजट के दौरान जानकारी देंगी।

 बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। चीफ इकनॉमिक एडवाइजर और वित्त मंत्रालय से जुड़ी उनकी टीम के जरिए तैयार किए गए आर्थिक सर्वेक्षण को 31 जनवरी को पेश किया जायेगा।संसद के बजट सेशन के अंतर्गत ये जनवरी की आखिरी तारीख को संसद के सामने रखा जाएगा। 

अंतरिम बजट में चुनावी साल में देश के खर्चे चलाने के लिए सरकार के पास कितना पैसा है और उसका कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, इस पर चर्चा होती है और इसे ही वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है। 
 
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के खत्म होने के कुछ ही महीने पहले ये बजट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले देश की वित्तीय स्थिति को बताने वाला ये बेहद अहम दस्तावेज होगा। चुनावी साल में देश में दो बजट पेश होते हैं जिसमें से पहला बजट मौजूदा सरकार प्रस्तुत करती है और दूसरा बजट नई सरकार के गठन के बाद प्रस्तुत किया जाता है। 

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this