इंडिया गठबंधन के घटक दल होने के नाते उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तालमेल होना है, लेकिन समाजवादी पार्टी कांग्रेस की परवाह किए बिना ही लगातार अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करती चली जा रही है। आज उसने अपने पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी घोषित कर दी। गौरतलब है कि इस समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में ही हैं। समाजवादी पार्टी ने आज जारी किए प्रत्याशियों की तीसरी सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं उनमें से प्रमुख हैं शिवपाल सिंह यादव जिन्हें बदायूं से टिकट दिया गया है,इसके अलावा कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह एरन, वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल,और हमीरपुर से राजेंद्र सिंह राजपूत को टिकट दिया गया है।गौरतलब है कि की बदायूं से पहले धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया गया था। इसमें बदलाव करते हुए शिवपाल सिंह यादव को मैदान में उतर गया है। इसके अलावा अमरोहा से महबूब अली व राम अवतार सैनी को प्रभारी बनाया गया है, कन्नौज और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है और बागपत से मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।
बदायूं से धर्मेंद्र यादव की जगह चाचा शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी के इस तीसरे लिस्ट के आने के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक चर्चा का बाजार काफी गर्म हो गया है।बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट बदलने के मायने तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने के कारण यह अचानक से किया गया फैसला है। बदायूं से वर्तमान में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी सांसद हैं। बीजेपी से उनके टिकट को लेकर अभी संसय है।इसके बावजूद अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में नए समीकरण को ध्यान में रखते हुए चाचा शिवपाल सिंह यादव को मैदान में उतार दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से फिर से मैदान में उतर जा सकता है। धर्मेंद्र यादव उप चुनाव में आजमगढ़ चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ से 5000 वोट से हार गए थे ।गौरतलब है कि धर्मेंद्र यादव मुलायम सिंह यादव के तीसरे नंबर के भाई अभयराम यादव के बेटे हैं।
समाजवादी पार्टी की पहली टेस्ट में धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट मिला था
समाजवादी पार्टी की पहली सूची में बदायूं से धर्मेंद्र यादव ,फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव,संभल से सफिकुर रहमान वर्क ,एटा से देवेश शाह,फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाह, अकबरपुर से राजा रामपाल ,उन्नाव से अनूप टंडन, धौरहरा से आनंद भदौरिया, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, अयोध्या से अवधेश प्रसाद ,अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, गोरखपुर से काजल निषाद, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, और बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल को टिकट दिया गया था।तीसरी लिस्ट में धर्मेंद्र यादव का बदायूं का टिकट काटकर चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से मैदान में उतर गया है।
पीडीए की नीति पर दूसरी लिस्ट
समाजवादी पार्टी की दूसरी लिस्ट में सबसे चर्चित नाम गाजीपुर से अफजाल अंसारी का था। वे बीएसपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में आए हैं। माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मोहनलालगंज से आर चौधरी ,मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक ,आमला से नीरज मोर, हरदोई से उषा वर्मा ,शाहजहांपुर से नीरज मौर्य ,मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा,और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है समाजवादी पार्टी अब तक 31 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है।
इस समय उत्तर प्रदेश में है कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में ही चल रही है। पूर्व में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने की बात कही थी, लेकिन जब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंची तब अखिलेश यादव यादव ने यह कहना प्रारंभ कर दिया की कांग्रेस पार्टी के साथ सीट शेयरिंग होने के बाद ही वे कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ रायबरेली में शिरकत करेंगे। इस बीच अखिलेश यादव ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में पहले ऑफर की 11 सीट को बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी को 17 सीट ऑफर किया।लेकिन जब इस पर बात नहीं बनी तो अखिलेश यादव ने रायबरेली में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो नया यात्रा शेयर नहीं किया और उल्टे कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए इसने अपने 5 उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी।

